{"_id":"35-109610","slug":"Kannauj-109610-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने सीखे योग के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने सीखे योग के गुर
Kannauj
Updated Sun, 09 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के पूर्वी बाईपास पर स्थित सेंट मारिया पब्लिक स्कूल में योग गुरू डा. प्रताप नरायन दुबे ने बच्चों को योग के गुर बताते हुए कहा कि स्वास्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।
उन्होंने स्कूल के बच्चों को योगाभ्यास कराते हुए बताया कि आज वातावरण इतना दूषित हो चुका है कि खानपान से लेकर जलवायु तक शुद्ध नहीं रही। उन्होंने बताया कि शरीर का स्वस्थ होना परम आवश्यक है। शरीर रोग ग्रस्त होगा तो वहां सुख शांति व आनंद नहीं होता। उन्होंने कहा कि जिनके शरीर व मन स्वस्थ नहीं मस्तिष्क में चेतना, देह में स्फूर्ति तथा धमनियों में शक्ति नहीं, शरीर में रक्त भ्रमण ठीक नहीं होता तथा जिसके नाड़ी (स्नायु) में बल नहीं वह मानव शरीर मुर्दा के समान होता है।
इस मौके पर विवेक, शिवम, अंकित, रिंकू, अनुराग, शोभा, शालिनी, नीतिका, शिवानी, प्रियांशी, सीमा, प्रियंका, आकांक्षा व अलका आदि विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।