{"_id":"35-107343","slug":"Kannauj-107343-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था,भक्ति और आनंद के चटख रंग बिखरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था,भक्ति और आनंद के चटख रंग बिखरे
Kannauj
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। सिकंदरपुर कस्बे में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की बारात बैंडबाजों डीजे की मधुर धुनों की गूंज के बीच राजसी सजधज से निकाली गई। राम बारात में शामिल विभिन्न देवी देवताओं के स्वरूपों की भव्य झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं।
शुक्रवार दोपहर भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज मैदान से रामबारात की शुरूआत हुई। पूर्व चेयरमैन रजनीकांत दुबे, आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रमोदकुमार दुबे, विवेक चौबे, अखिलेश शुक्ला, अनुराग शुक्ला, गौरव दुबे, अनुराग दुबे, शशी पालीवाल, ब्रजेश शुक्ला, सुभाष गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, सुमित मिश्रा, सिंटू दुबे, दिवाकर द्विवेदी, अजयकांत दीक्षित आदि ने प्रथम पूज्य भगवान गणेश व राम दरबार की आरती पूजन कर राम बारात का शुभारंभ किया। रामबारात नगर के मुख्य मार्ग से कस्बे का भ्रमण करते हुए देर शाम रामलीला मैदान तक पहुंची।
रामबारात में सिद्धविनायक भगवान गणेश की झांकी सबसे आगे चल रही थी। इसके अलावा सदानंद शुक्ला, शिक्षा निकेतन की ब्रह्मा विष्णु की झांकी, शिवाजी शिक्षा निकेतन की राधाकृष्ण की झांकी, सरस्वती शिशु मंदिर की विद्या की देवी सरस्वती की झांकी, जयदुर्गा कमेटी की शनिबाबा व बाबा रामजानकी पब्लिक स्कूल की राम-सीता की झांकी सभी का मन मोह रही थी। आरकेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल द्वारा निकाली गई दूल्हा बने राम व लक्ष्मण की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। कस्बे में कई जगह बारात रोककर श्रीराम की आरती उतारी गई और पुष्प वर्षा की गई। परमानंद दुबे ने भगवानशंकर के स्वरूप में सजकर सभी का मन मोह लिया। जयगोपाल कमेटी ने मुंबई हमले के आरोपी आतंकवादी कसाब को फांसी की झांकी प्रस्तुत की। रामबारात में लुक्का तथा नृत्यांगनाओं की अदाएं भी आकर्षित कर रही थी। बैंडबाजों और डीजे की मधुर धुनों पर युवा नृत्य करते हुए झूमते गाते चल रहे थे।