{"_id":"35-107187","slug":"Kannauj-107187-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबरामऊ में संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबरामऊ में संदिग्ध हालात में युवक की मौत
Kannauj
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमोलर/तालग्राम। खबरामऊ में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात बताई।
खबरामऊ निवासी सुभाषचंद्र 37 वर्ष पुत्र रामसेवक ने 12 वर्ष पूर्व बिहार निवासी युवती बबिता से शादी की थी। इसके बाद वह अपने गांव लौट आया। गांव में वह अपनी पत्नी और पांच पुत्रियों के साथ पारिवारिक मकान में रह रहा था। मृतक की बहनें किरनदेवी, सुमनदेवी, सुनीता देवी व राधा देवी ने आरोप लगाया कि जब से उनका भाई बिहार से शादी करके लाया था। तब से आए दिन कहासुनी होती थी। पत्नी के गलत क्रियाकलापों से आए दिन गृहकलह होती थी। अपनी पत्नी के इसी व्यवहार के चलते सुभाषचंद्र ने थाने में कई बार तहरीर दी थी। लेकिन समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया जाता था। इसी के चलते बुधवार की रात उनके भाई की हत्या की गयी है।
उधर पत्नी का कहना है कि बुधवार की शाम पति के साथ उसने खाना खाया। इसके बाद वह अपनी पुत्रियों के साथ कमरे में सोने चली गयी। और उसका पति बरामदे में लेट गया। सुबह जब वह उठी तो पति को बरामदे में लगी रस्सी के सहारे फांसी लगाए देखा। इस पर उसने तुरंत उतारा। जब तक वह पड़ोसियों को इसकी जानकारी देती। इससे पहले ही उसके पति की मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष इमरान खां का कहना है कि अभी परिजनों की ओर सेे कोई तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।