{"_id":"35-106278","slug":"Kannauj-106278-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बुआ-भतीजी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बुआ-भतीजी घायल
Kannauj
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर बेहरिन गांव के निकट अनियंत्रित मारुति ने बुआ-भतीजी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गई। एंबुलेंस से उनको जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र अड्डापुर्वा निवासी रामआरती (20) पुत्री रामपाल अपनी डेढ़ वर्षीय भतीजी प्रांशी को गोद में लेकर तिर्वा दवा लेने गई थी। टेंपो से वह बेहरिन गांव के सामने उतरी। सड़क पार करते समय कन्नौज की ओर से आ रही मारुति कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना देख बेहरिन गांव के कई लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख चालक कार लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाई। चालक कुशल कुमार कटियार व ईएमपी तेज सिंह ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।