{"_id":"64987be64cc999b8a30a82b6","slug":"98-couples-took-turns-in-mass-marriage-kannauj-news-c-12-1-304958-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सामूहिक विवाह में 98 जोड़ों ने लिए फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सामूहिक विवाह में 98 जोड़ों ने लिए फेरे
Sun, 25 Jun 2023 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। सामूहिक विवाह समारोह के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से ताल्लुक रखने वाले 98 जोड़ों ने एकदूसरे का हाथ थामकर नई जिंदगी की शुरुआत की। इस दौरान 93 जोड़ों ने सात फेरे लिए तो पांच जोड़ों का निकाह हुआ।
शहर के पीएसएम पीजी कॉलेज कैंपस में रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादियां हुईं। इसमें सदर विधानसभा क्षेत्र में रहने वालों को समाज कल्याण विभाग की ओर से पात्र घोषित किए जाने के बाद शादी की मंजूरी दी गई। सामूहिक विवाह के दौरान सांसद सुब्रत पाठक, डीएम शुभ्रांत शुक्ला भी मौजूद रहे। सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शादी धूमधाम से हो रही है। पात्रता के आधार पर चिन्हित किए गए हिन्दू व मुस्लिम जोड़ों की शादी की रस्में धार्मिक रीति रिवाज के तहत एक ही जगह हो रही है। सरकार की यह पहल सराहनीय है। डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने नए जोड़ों को आर्शीवाद व नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। उन्होनें बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कुल 51 हजार की रकम खर्च होती है। जिसमें 35 हजार रुपये कन्या के खाते में जमा की जाती है। शादी के दौरान 10 हजार रुपये विवाह संस्कार सामग्री में खर्च होते हैं। छह हजार रुपये शादी के आयोजन में खर्च होते हैं। 98 जोड़ों की शादी में लगभग 49 लाख 98 हजार रुपये खर्च हुए हैं। इस मौके पर सीडीओ आरएन सिंह, एसडीएम सदर गरिमा सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सुनील सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनुपम राय, सदर ब्लॉक, जलालाबाद, गुगरापुर के बीडीओ सहित कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तीन ब्लॉक और नगर क्षेत्र के रहे जोड़े
सामूहिक विवाह के तहत सदर ब्लॉक के 40 जोड़ों की शादी हुई। इसी तरह जलालाबाद के 26, गुगरापुर के 25, कन्नौज नगर क्षेत्र से सात जोड़े रहे।