फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   अब एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे पूर्व सैनिक

अब एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे पूर्व सैनिक

Thu, 10 Aug 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
अब एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे पूर्व सैनिक
अमित कुशवाहा
विज्ञापन

कन्नौज। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे बढ़ रहे हादसों की रोकथाम के लिए और घायलों की मदद के लिए अब एक्सप्रेस वे पर यूपी 100 डायल की तर्ज पर पूर्व सैनिक पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे। फिलहाल यह सेवा अस्थाई तौर पर दो माह के लिए शुरू की जाएगी। बेहतर परिणाम मिलने के बाद इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

शहर से निकले आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा और ट्रैफिक बूथ न होने से प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं। हादसों की रोकथाम और घायलों की मदद व वाहनों के अवैध प्रवेश की निगरानी के लिए उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) ने दो माह के लिए पूर्व सैनिकों को एक्सप्रेस वे पर तैनात करने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम द्वारा पूर्व सैनिकों की तैनाती की जाएगी। इन पूर्व सैनिकों को यूपी 100 डायल पुलिस की तरह 10 इनोवा गाड़ियां मुहैया कराई जाएंगी। औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार 120 पूर्व सैनिकों को लगाया जाएगा। प्रत्येक गाड़ी में 12 पूर्व सैनिकों की टोली मुस्तैद होगी। इसके लिए एक हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि यह स्कीम दो माह के लिए लागू की जाएगी। टोल प्लाजा और ट्रैफिक पिकेट बनने के बाद स्थानीय पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था व ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि बेहतर परिणाम मिलने पर पूर्व सैनिकों की पेट्रोलिंग की व्यवस्था को स्थाई भी रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेजर बीएस तोमर ने बताया कि उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम द्वारा एक्सप्रेस वे पर पूर्व सैनिकों द्वारा पेट्रोलिंग की जानकारी मिली है। इसके लिए पूर्व सैनिकों को आनलाइन आवेदन करने होगा। आधिकारिक तौर पर इस संबंध में अभी निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed