फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   80 villages in darkness all night; power restored after 12 hours.

Kannauj News: 80 गांवों में रातभर अंधेरा, 12 घंटे बाद लौटी बिजली

Wed, 22 Jul 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
80 villages in darkness all night; power restored after 12 hours.
कन्नौज/जलालाबाद। कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार रात 10 बजे 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे। बुधवार सुबह 10 बजे आपूर्ति शुरू हुई। 12 घंटे तक बिजली गुल रहने से घरेलू कामकाज, पेयजल आपूर्ति और छोटे कारोबार भी प्रभावित रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुगरापुर उपकेंद्र से 80 ग्रामों को बिजली सप्लाई दी जाती है। क्षेत्र में यह समस्या अब आम हो गई है। दिन में बिजली कटौती होने के बाद अब रात में भी घंटों सप्लाई बाधित रहती है। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने निगम से स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

---------------
फोटो :29: नितिन मिश्रा।
समाधान करना चाहिए
कस्बे के रहने वाले नितिन मिश्रा बताते हैं मंगलवार रात 10 बजे बिजली गई तो पूरी रात इंतजार करना पड़ा। इन्वर्टर भी जवाब दे गए और पानी की समस्या खड़ी हो गई। लगातार हो रही कटौती से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। निगम को जल्द स्थायी समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

------------
फोटो :30: सोनू दुबे।
रात की कटौती बंद हो
जलालाबाद के ही रहने वाले सोनू दुबे बताते हैं कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दिन में कटौती और रात में फाल्ट से लोग परेशान हैं। रात काटना मुश्किल हो जाता है। अधिकारियों को समस्या पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। रात की कटौती बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलक्ट्रेट फीडर की सप्लाई आधा घंटे बाधित
कन्नौज पब्लिक स्कूल रोड पर विद्युत लाइन संबंधी कार्य के चलते पुरानी कलक्ट्रेट फीडर की आपूर्ति सुबह 30 मिनट के लिए बंद रही। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कार्य पूरा होते ही शहर की बिजली आपूर्ति लगभग 30 मिनट के भीतर चालू कर दी गई। वहीं, शेखपुरा मोहल्ले में भी फॉल्ट हो जाने के कारण आधा घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। कर्मी के मरम्मत करने के बाद सप्लाई चालू हो सकी।


वर्जन
33 केवी लाइन 35 किलोमीटर लंबी है, जिस पर पंप कैनाल और गुरारपुर फीडर जुड़े हुए हैं। फाल्ट आने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी। पंप कैनाल फीडर की अलग लाइन तैयार कराई जा रही है। लाइन अलग होने के बाद ओवरलोड और फाल्ट की समस्या में काफी राहत मिलेगी तथा उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
- पंकज चौधरी, एसडीओ, विद्युत निगम, गुरसहायगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed