{"_id":"60edd8f68ebc3e6e1e726b7f","slug":"80-card-holders-did-not-get-ration-kannauj-news-knp6398970129","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 कार्डधारकों को नहीं मिला राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 कार्डधारकों को नहीं मिला राशन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। विकास खंड इलाके के कैरदा गांव में कोटेदार ने 80 लोगों को राशन नहीं दिया। स्टॉक खत्म होने का बोर्ड टांग दिया। इससे ग्रामीणों के साथ प्रधान ने कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एसडीएम से शिकायत की है।
ग्रामसभा कैरदा में राशन वितरण का जिम्मा गांव के अनिल कुमार के पास है। मंगलवार को गांव के लोग राशन लेने पहुंचे तो कोटेदार ने स्टॉक खत्म होने के लिए कहा। इससे कार्डधारक भड़क गए। अनुसूचित वस्तु विक्रेता के यहां हंगामे की सूचना पर प्रधान शिखा सिंह पत्नी अजय सिंह पहुंच गईं। प्रधान ने बताया कि गांव में 239 पात्र गृहस्थी व 30 अंत्योदय योजना के कार्डधारक हैं। 80 लोगों को राशन नहीं दिया गया। दुकान पर स्टॉक खत्म होने का बोर्ड लगा दिया।
दोपहर बाद प्रधान के नेतृत्व में कार्डधारक नेकराम, दीनानाथ, मालती, अर्चना, प्रेमवती, शिवानी, संतोष कुमारी, माधुरी, सुधा, रामदेवी, शांति, सुनीता, कटोरी, राजकुमारी, बेबी, रामबाबू, रामप्रसाद, रानी, सरला, गुड्डी, सावित्री, रामादेवी, शीला व रानी ने तहसील पहुंचकर एसडीएम देवेश गुप्त से शिकायत की। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक राजू बिंद को जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।