बिना टिकट 78 लोगों को दबोचा
आरपीएफ
दरोगा प्रशांत यादव ने बताया कि बीते दिनों जसोदा में हुई ट्रेन दुर्घटना
के दौरान पायदान पर बैठने वाले कई यात्री घायल हो गए थे, जबकि एक यात्री की
मौत हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ के जवानों ने अभियान
चलाया। इस दौरान टीमों द्वारा 78 यात्रियों को पकड़ा गया।
इन्हें रेलवे के
यात्री प्रतीक्षालय में काफी देर तक बंद किया गया। इनमें बिना टिकट, महिला
बोगी में बैठने वाले, विकलांग कोच में बैठने वाले, बिना टिकट प्लेटफार्म पर
टहलने वाले, सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले व रेलवे यात्रा के
दौरान पायदान पर बैठकर यात्रा करने वालों को दबोचा गया। इन्हें पकड़कर
जुर्माना वसूला जाएगा।