{"_id":"692c909d94b2eabde10a23e4","slug":"77-schools-made-centers-for-up-board-exams-kannauj-news-c-214-1-knj1005-140976-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: यूपी बोर्ड परीक्षा में 77 स्कूलों को बनाया गया केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: यूपी बोर्ड परीक्षा में 77 स्कूलों को बनाया गया केंद्र
विज्ञापन
कन्नौज। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होनी है। परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। रविवार देर शाम को विभाग की ओर से 77 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने की सूची जारी की गई। पिछले साल 99 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस साल 22 परीक्षा केंद्र कम हो गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही है। जिले में हाईस्कूल के 25,058 और इंटरमीडिएट के 22,447 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया रविवार देर शाम को पूरी हुई और विभाग की ओर से सूची जारी की गई। इसमें 51 एडेड स्कूल, 24 वित्तविहीन और दो राजकीय स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पिछले साल से 22 परीक्षा केंद्र कम हुए हैं। परीक्षार्थियों की संख्या में भी कमी आई है। पिछले साल 48,490 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। डीआईओएस पप्पू सरोज ने बताया कि 77 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। अभी आपत्तियां मांगी जाएंगी, जिसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।