फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   769 nominations for the post of head first day

पहले दिन प्रधान पद के 769 नामांकन

Fri, 20 Nov 2015 12:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 20 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
769 nominations for the post of head first day

पंचायत चुनाव में नामांकन के पहले दिन विकास खंड

विज्ञापन
क्षेत्र के 96  ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 403 और सदस्य पद के लिए 232 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र  दाखिल किए। विकास खंड सौरिख में प्रधान पद के 366 और सदस्य पद के 147 नामांकन हुए। 20 नवंबर को नामांकन का अंतिम दिन है।

विकास खंड  क्षेत्र में ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए 96 सीटें हैं। इनके लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन प्रधान पद के लिए 403 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के 1184 पदों के लिए 232 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

नामांकन के पहले दिन कई ग्राम पंचायतों में सदस्य पद पर एक भी नामांकन नहीं हो सका। उधर, विकास खंड सौरिख में प्रधान पद की 68 सीटों के लिए 366 और ग्राम पंचायत सदस्य पद की 838 सीटों के लिए 147 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। नामांकन के लिए ब्लाक परिसर में न्याय पंचायत बार दस टेबलें लगाई गई हैं।

उधर, नामांकन के पहले दिन जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ को व्यवस्थित करने को पुलिस ने प्रत्याशी व उसके प्रस्ताव को ही अंदर जाने दिया। एसडीएम और सीओ ने व्यवस्था का जायजा लिया। दोपहर बाद सीडीओ उदयराज यादव ने ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण कर अफसरों को निर्देश दिए।

पुलिस ने नामांकन के लिए बैरीकेडिंग कर अंदर सिर्फ प्रत्याशी व उसके प्रस्तावक को ही जाने की इजाजत दी। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, बीडीओ अनिल पूरे समय व्यवस्था में जुटे रहे। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद बनाए रखने को सीओ वीपी सिंह सोलंकी और कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल पूरे दिन नामांकन स्थल  पर डटे रहे।

उधर, विकास खंड क्षेत्र में ग्राम प्रधान पद के लिए तो हर गांव में मारामारी है, जबकि पंचायत सदस्य पद पर कोई भी दिलचस्पी नहीं ले रहा है, जिससे नामांकन पत्रों की बिक्री काफी कम हुई। अफसरों ने सदस्य पद के प्रत्याशी से नोड्यूज के स्थान पर घोषणा पत्र लगाने और जमानत धनराशि बैंक में जमा न कर सीधे नगद जमा कराने की सुविधा मुहैया कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed