{"_id":"69b450af160687426802f3f2","slug":"7680-candidates-will-appear-for-the-sub-inspector-exam-in-four-shifts-over-two-days-kannauj-news-c-214-1-knj1005-145940-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दो दिनों में चार पालियों में 7680 अभ्यर्थी देंगे उपनिरीक्षक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दो दिनों में चार पालियों में 7680 अभ्यर्थी देंगे उपनिरीक्षक परीक्षा
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। दो दिनों में चार पालियों में 7680 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शुक्रवार को डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और केंद्रों पर लगे सीसीटीवी की जांच करते हुए केंद्र व्यवस्थापकों व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के लिए जनपद में आठ केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर 240 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे और प्रत्येक पाली में 1920 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग, कक्षों की व्यवस्थाओं तथा परीक्षा से संबंधित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
शहर के गोमती देवी इंटर काॅलेज, जेपी गर्ल्स इंटर काॅलेज, केके सीएन इंटर काॅलेज, केके इंटर काॅलेज, मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर काॅलेज, पीएसएम डिग्री काॅलेज, सेठ वासुदेव इंंटर काॅलेज और सुशीला देवी गर्ल्स इंटर काॅलेज में परीक्षा होगी। प्रत्येक केंद्र की 240 अभ्यर्थी शामिल होने की क्षमता रखी गई है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को आधे घंटे पहले पहुंचना होगा
प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। प्रथम पाली में सुबह 9.30 और द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे जैमर
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए भर्ती बोर्ड की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। बोर्ड की ओर से परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा के दौरान केंद्र में मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट्स का इस्तेमाल न हो सके इसके लिए जैमर लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।