फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   72.49 per cent of the vote between organically

बवाल के बीच 72.49 फीसदी वोटिंग

Thu, 10 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 10 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
72.49 per cent of the vote between organically

पंचायत चुनाव के चौथे एवं आखिरी चरण में बुधवार को ब्लाक उमदा व हसेरन में मतदान के दौरान छुटपुट हिंसक वारदातों के बीच मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

विज्ञापन



दोनों ब्लाकों में 72.49 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। उमर्दा में 72.33 फीसदी व हसेरन में 7266 फीसदी वोट पड़े। कुंडेपुरवा व नेकपुर में फर्जी वोटिंग को लेकर पथराव व फायरिंग की घटनाएं हुईं। प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर उपद्रवियों को खदेड़ा।
विज्ञापन



राजनैतिक व भौगोलिक दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील दोनों ब्लाकों में सबसे ज्यादा शांति रही। 232 मतदान केंद्रों के 477 बूथों पर महिलाओं, पुरुषों व बुजुर्गों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर मेला जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



घंटों लाइन में लगे रहने के बाद जब लोगों को वोट डालने का मौका मिला तो वे मतदाता बेहद प्रसन्न मुद्रा में दिखे। दोनों ब्लाकों में प्रधान पद के 1246 उम्मीदवारों और ग्राम सभा सदस्य पद के 1471 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं के अंदर बंद हो गया।


उमर्दा ब्लाक के मतदान केंद्र जनखत में फर्जी मतदान को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। पुलिस ने पत्थर चला रहे लोगों को लाठियां पटककर खदेड़ा। पुलिस के जाते ही दुबारा फिर दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इसमें आधा दर्जन लोग चुटहिल हुए। वहीं चार बाइकें भी पत्थरबाजी में टूट गईं।


खामा ग्राम पंचायत के प्राइमरी पाठशाला खामा मतदान केंद्र पर शाम 3:30 बजे फर्जी वोटिंग के आरोपों को लेकर प्रधान पद के दो उम्मीदवारों के समर्थकों के मध्य नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर पथराव होने लगा। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा दिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान खत्म होने तक पुलिस बल के साथ यहीं जमे रहे।


खानपुर ग्राम पंचायत में लाइन में लगे कम उम्र के मतदाताओं को देख आईटीबीपी के जवानों ने उन्हें लाइन से निकालकर पीटना शुरू कर दिया। इस पर लोगों ने एतराज किया। मामला तूल पकड़ता इससे पहले ही मौजूद आईटीबीपी के जवानों, अतिरिक्त पुलिस बल व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भीड़ को मतदान केंद्र से बाहर खदेड़ दिया।


इसी ग्राम पंचायत में प्रधान पद की उम्मीदवार कमलेश कुमारी के पति यदुराज सिंह उर्फ राजा भइया व पूर्व प्रधान राजेश यादव को पुलिस ने सुबह आठ बजे हिरासत में लेकर थाने में बिठा दिया। यह मतदान केंद्र संवेदनशील प्लस श्रेणी में घोषित था। प्रशासन के मुताबिक दोनों ही उम्मीदवार दबंग किस्म के हैं।


इंदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार हसेरन ब्लाक की ग्राम सभा लाख के मतदान केंद्र प्राइमरी पाठशाला कुंडेपुर्वा में प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थकों ने दोपहर ढाई बजे बूथ लूटने का प्रयास किया। इस पर पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। उधर बूथ लूटने का प्रयास कर रहे लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। करीब 12 राउंड फायरिंग हुई।



सूचना पर डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुंडेपुर्वा निवासी गिरीश चंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को लेकर मतदान केंद्र पर अफरातफरी मच गई। वोटिंग कर रहे तमाम लोग भाग खड़े हुए। इससे कई घंटे तक मतदान केंद्र के आसपास अफरातफरी मची रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed