{"_id":"59c6a1954f1c1b91688b6333","slug":"71506189717-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से किसानों के ढहे मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से किसानों के ढहे मकान
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नजरापुर। शुक्रवार की सुबह से हुई बारिश के चलते क्षेत्र के गांव धुंधापुरवा निवासी किसान राम प्रकाश वर्मा का कच्चा मकान गिर गया। मकान के मलबे में दबकर उसकी गृहस्थी नष्ट हो गई। इसी प्रकार शुक्रवार की रात भुगैतापुर निवासी राम बहादुर पाल का कच्चा मकान गिर गया। बिसंधुआ गांव में रहने वाले राम करन यादव और जलील खां के भी मकान ढह गए। चारों स्थानों पर फिलहाल किसी भी प्रकार से जनहानि नहीं हुई है। किसानों ने जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद को प्रार्थना पत्र लिखकर आवास मुहैया करने की फरियाद की है।
मकान ढहने से हजारों का नुकसान
उमर्दा। शुक्रवार को हुई तेज बारिश के चलते शनिवार की सुबह उमर्दा कस्बा निवासी प्रेमचंद्र शाक्य का कच्चा मकान जमींदोज हो गया। हादसा होने के समय घर के सभी लोग खेत पर थे। इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हो सकी। पीड़ित ने बताया कि मकान ढहने से सारी गृहस्थी नष्ट हो गई है। करीब उसे 50 हजार का नुकसान पहुंचा है।
दीवार धंसी, बाल-बाल बचे परिजन
समधन। शुक्रवार रात क्षेत्र के गांव इंदुइयागंज निवासी राम गोपाल पुत्र मनफूल शाक्य अपने परिवार के साथ मकान की दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सोए हुए थे। रात करीब 11 बजे बारिश होने से मकान की दीवार अचानक धंस गई। इससे दीवार पर रखा छप्पर नीचे आ गिरा। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन फानन छप्पर हटाकर लोगों को बाहर निकाला। पीड़ित राम गोपाल ने बताया कि गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया है। सभी लोग बाल-बाल बच गए। ग्राम प्रधान गायत्री सोलंकी ने पीड़ित राम गोपाल को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
चार किसानों के ढहे मकान