फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ऋण मोचन कर्जमाफी योजना में 16412 की छंटनी

ऋण मोचन कर्जमाफी योजना में 16412 की छंटनी

Thu, 03 Aug 2017 10:54 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
ऋण मोचन कर्जमाफी योजना में 16412 की छंटनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। कर्जमाफी योजना में जिले से शासन को भेजी गई सूची में 16412 किसानों की 22 बिंदुओं पर खरे नहीं उतरने पर छंटनी कर दी गई। वहीं, 12272 किसानों को पहले चरण की ऋण माफी योजना का पात्र माना गया है। शासन से चयनित की गई सूची के आधार पर तीनों तहसीलों के एसडीएम को सूची भेजकर लेखपालों के माध्यम से उनकी जमीनों की जांच शुरू करा दी गई है। कर्ज माफी योजना का लाभ उन किसानों को ही मिल सकेगा जिनके पास पांच एकड़ से अधिक जमीन नहीं होगी। सर्वे कराने के लिए जाने वाले लेखपाल इस आशय का शपथपत्र भी किसान से लेंगे।

जिले में कर्जमाफी योजना के लिए 77416 किसानों का चयन किया गया। करीब एक माह में 28684 किसानों ने आधार कार्ड लिंक कराया। एनआईसी से फीडिंग कराकर यह सूची ऋण राहत पोर्टल के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह का कहना है कि भेजी गई सूची में 22 बिंदुओं के आधार पर जांच की गई। इसमें इनवैलेड स्कीम कोड, खाता शून्य, तीन लाख से अधिक का लोन, डुप्लीकेट केसीसी सहित अन्य बिंदुओं पर 16412 किसान खरे नहीं उतरे। इन सभी की छंटनी करते हुए 12272 की सूची उपलब्ध कराई गई। सूची को तीनों तहसीलों के एसडीएम के पास भेज दी गई है। एसडीएम के माध्यम से भूमि की जांच लेखपालों के माध्यम से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान किसानों से शपथपत्र लिया जाएगा कि उनके पास पांच एकड़ से अधिक की भूमि नहीं है। आगामी आठ जुलाई तक तहसीलों से जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद तीनों तहसीलों में आपत्तियां दर्ज कराने के लिए सूची चस्पा होगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद एनआईसी के माध्यम से दोबारा इस सूची को भेजा जाएगा।

कृषि अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि वास्तव में जो किसान ऋण योजना के हकदार हैं, उनको ही यह लाभ मिले। इस कारण यह जांच प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

- 12272 किसानों की जमीनों की जांच शुरू
- जिले में ऋण माफी योजना के लिए चयनित 77416 किसानों में 28684 किसानों ने आधार कार्ड कराया लिंक
- पांच एकड़ से कम खेती वाले किसानों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed