फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   65.28 per cent of the voters cast votes

65.28 फीसदी वोटरों ने डाले वोट

Sun, 18 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 18 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
65.28 per cent of the voters cast votes

तालग्राम व गुगरापुर ब्लाक में तीसरे चरण में जिला

विज्ञापन
पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव छिटपुट विवादों के बीच संपन्न हो गया। तालग्राम में 93 बीडीसी के लिए 419 और गुगरापुर में 33 बीडीसी के लिए 243 और दोनों जगह डीडीसी के 145 प्रत्याशियों के भाग्य पर मुहर लगाई गई।

गुगरापुर व तालग्राम के कुल 65.28 फीसदी वोटरों ने वोट डाले। मतदान करने में गुगरापुर ब्लॉक क्षेत्र के मतदाता तालग्राम से आगे रहे। शनिवार को दोनों ब्लाकों के 294 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। नौ बजे तालग्राम व गुगरापुर में 10-10 फीसदी मतदान हुआ।

11 बजे तालग्राम में 25.57 व गुगरापुर में 24 फीसदी वोट पड़े। दोपहर एक बजे तालग्राम में 42.07 व गुगरापुर में 45 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया। दोपहर तीन बजे तालग्राम में 57.32 फीसदी व गुगरापुर में 61 फीसदी मतदान हुआ। शाम पांच बजे तालग्राम क्षेत्र के बूथों पर 63.07 फीसदी व गुगरापुर के बूथों पर 67.49 फीसदी वोट डाले गए।

कुल मतदान 65.28 फीसदी बताया गया है। लगातार तीनों चरण में मतदाता मतदान करने में फर्स्ट डिवीजन आए हैं। पहले चरण में अब तक सर्वाधिक प्रतिशत रिकार्ड किया गया है। इसमें जलालाबाद व सदर कन्नौज ब्लॉक क्षेत्र में वोट पड़े थे। दूसरे चरण में छिबरामऊ व सौरिख के मतदाता वोट करने में दूसरे नंबर पर और तीसरा चरण में तालग्राम व गुगरापुर के मतदाता अब तक तीसरे नंबर पर है।

अब अंतिम चरण उमर्दा व हसेरन का मतदान 29 अक्तूबर को होगा। उधर, वार्ड 12 के मतदान केंद्र गोविंदपुर में जिला पंचायत सदस्य पद के निर्दलीय प्रत्याशी उमेश पाल पहुंचे। वह मतदान कक्ष के अंदर घुसे। इस पर विपक्षी एजेंट ने फर्जी वोटिंग करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया।

इस दौरान प्रत्याशी सुमन यादव, प्रत्याशी पति रिपू यादव, प्रत्याशी पति सतेंद्र यादव भी मौके पर पहुंच गए। इस पर दोनों पक्षों में नोकझोंक के बाद विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इस पर एसओ मो. इमरान खां फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी को खदेड़ दिया गया।

फिरोजपुर मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान करने को लेकर दो प्रत्याशियों के एजेंट भिड़ गए। आईडी सही गलत को लेकर गालीगलौज होने पर फोर्स ने दोनों को पोलिंग स्टेशन से बाहर निकाल दिया। वार्ड 11 में निर्दलीय उम्मीदवार उमेश चंद्र उर्फ उपेंद्र पुत्र अचल सिंह अपनी कार में अवैध स्टीकर लगाकर समर्थक तेरारब्बू निवासी दिनेश पुत्र रमेश, डम्मरपुरवा निवासी प्रदीप पुत्र राम सिंह के साथ खड़े प्रचार कर रहे थे।

तभी डीएम-एसपी के काफिले ने छानबीन की। आचार संहिता उल्लंघन पर प्रत्याशी व दोनों समर्थकों को गिरफ्तार करके थाने में बंद करा दिया। वार्ड 12 की प्रत्याशी ऊषा गुप्ता के पति आनंद गुप्ता निवासी भीखमपुर अपनी गाड़ी लेकर पांच समर्थक बिजू नगला निवासी अरविंद सिंह पुत्र रावेंद्र, कानपुर बर्रा बाईपास निवासी शुभम गुप्ता, अभिषेक गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता व नादेमऊ निवासी राजन गुप्ता पुत्र गिरीश चंद्र गुप्ता के साथ मतदान केंद्र के पास जाते मिले।

अतरौली के समीप सीओ तिर्वा सुरेंद्र सिंह व एसडीएम उदयवीर सिंह ने चेकिंग की। तीन की परमीशन होने के बावजूद पांच लोग कार में बैठकर चलने पर सभी को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया और कार को सीज कर दिया गया। वार्ड 12 के बसपा प्रत्याशी किशनपुर निवासी पुष्पा पाल के पति सुरजीत पाल सिुलआपुर मतदान बूथ के अंदर घुस गए।

इस पर एसडीएम और सीओ ने इन्हें भी आचार संहिता उल्लंघन के तहत गिरफ्तार कराकर थाने भेज दिया। नेपालपुर में भाजपा प्रत्याशी रामाधार का बस्ता व प्रचार सामग्री लेकर जा रहे रोहित पुत्र उमाशंकर को बाइक समेत गिरफ्तार करके  थाने भिजवाया। बाइक सीज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed