फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   57 kaashtakaaron mein aath ne lautaaya muaavaje ka paisa

57 काश्तकारों में आठ ने लौटाया मुआवजे का पैसा

Mon, 14 Oct 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
57 kaashtakaaron mein aath ne lautaaya muaavaje ka paisa
नोटिस भेजने को लेकर चर्चा करते तहसीलदार व नायब तहसीलदार। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे निर्माण में अधिग्रहण की गई भूमि में 57 काश्तकारों ने कम दर की जमीन को अधिक दर्शाकर चार गुना मुआवजा ले लिया। जांच के बाद यूपीडा ने तहसील प्रशासन को मुआवजा की ज्यादा रकम जमा कराने के निर्देश दिए थे। तहसील प्रशासन ने सभी काश्तकारों को नोटिस भेज दिया था। इन्हें तीन दिन का समय दिया गया था। अभी तक 57 काश्तकारों में से आठ ने ही रकम जमा की है। बाकी को तहसील प्रशासन दोबारा नोटिस भेजेगा।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया 2014 में शुरू हुई थी। तहसील क्षेत्र के करीब 2700 काश्तकारों की भूमि का अधिग्रहण किया गया था। यूपीडा ने 2014 से बैनामे कराने शुरू किए। कईकाश्तकारों ने लेखपाल व अधिकारियों से साठगांठ कर सामान्य भूमि को सड़क पर दर्शाकर अधिक दर से मुआवजा ले लिया। प्रदेश में सत्ता बदलते ही यूपीडा ने एक्सप्रेसवे के लिए ली गई जमीन की जांच शुरू की। यूपीडा ने बैनामों के आधार पर जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के पिपरौली, बस्ता, सत्सार, भुन्ना, बलनापुर, पट्टी गांव में करीब 57 काश्तकारों के ज्यादा कीमत पर मुआवजा लेने का मामला सामने आया। इस पर यूपीडा ने 57 किसानों से करीब एक करोड़ से अधिक धनराशि की वसूली के तहसील प्रशासन को निर्देश दिए। तहसील प्रशासन ने अगस्त माह में 57 काश्तकारों को मुआवजे में ली गई अधिक धनराशि को वापस करने के लिए नोटिस जारी कर दिए। काश्तकारों को पैसा जमा करने के लिए तीन दिन का समय दिया था। दो माह में 57 काश्तकारों में से आठ ने मुआवजे में ली गई अधिक धनराशि को तहसील प्रशासन के पास जमा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तहसील प्रशासन बकाया काश्तकारों को दोबारा नोटिस भेजेगा। तहसीलदार विशेश्वर सिंह ने बताया कि जिन काश्तकारों ने अभी तक रुपये जमा नहीं किए, उन्हें दोबारा नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed