{"_id":"a7cc620f07a5429053a3cedd250a80fd","slug":"57-head-25-member-ministerial-agents-have-made-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"57 प्रधान, 25 सदस्य पद के एजेंटों के बने पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
57 प्रधान, 25 सदस्य पद के एजेंटों के बने पास
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
आगामी 13 दिसंबर को मंडी समिति में आयोजित होने वाली
विज्ञापन
मतगणना को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को मतगणना एजेंट बनने के लिए
उम्मीदवार समर्थकों व प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी। पूरे दिन चली कार्रवाई
में 57 प्रधान व 25 ग्राम सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के
पास जारी किए गए।
सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश बघेल ने बताया कि प्रधान व ग्राम सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के पास जारी करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 57 ग्राम प्रधान व 25 ग्राम सदस्य पद के लिए एजेंट पास जारी किए गए हैं। कहा कि ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार मतगणना एजेंट पास बनवाने को खुद उपस्थित हों।
उनकी गैर हाजिरी में किसी समर्थक का सीधे पास जारी नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुधवार व गुरुवार को शाम पांच बजे तक पास जारी किए जाएंगे। इसके बाद कोई भी पास जारी नहीं होगा। उधर, उमर्दा विकास खंड में मतगणना के लिए 12 दिसंबर को पास जारी किए जाएंगे।
निर्वाचन अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि सिर्फ प्रधान पद के उम्मीदवारों के मतगणना पास जारी होंगे। सदस्य पद के उम्मीदवारों के पास जारी नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवार अथवा उनका समर्थक मतगणना का पास जारी करा सकते हैं।