फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   552 police personnel were deployed in the district

Kannauj News: जिले में 552 पुलिस कर्मियों को मिली तैनाती

Sun, 15 Jun 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
552 police personnel were deployed in the district
कन्नौज। लखनऊ में रविवार को गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने के बाद जिले में 552 पुलिसकर्मियाें की तैनाती की गई है। अब इनको एक माह तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और सेवा शर्तों की सभी औपचारिकताएं पूरी कराईं जाएगीं। साथ ही जवानों की वर्दी भी सिलवाई जाएगी और उनका सैलरी अकाउंट भी खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ में 60 हजार से अधिक नव चयनित पुलिस कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। जानकारी देते हुए एसपी विनोद कुमार ने बताया कि जिले मेें 552 पुलिस कर्मियों को तैनाती दी गई हैं। इसमें 441 पुरुष और 111 महिला पुलिसकर्मी हैं। पुरुष कांस्टेबलों को जसोदा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में ठहराया जाएगा। इसके लिए वहां इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। वहीं, महिला पुलिसकर्मियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में व्यवस्था की गई है। इन सभी पुलिस कर्मियों को एक माह तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनका बैंक अकाउंट खुलवाया जाएगा तथा नई वर्दी भी सिलवाई जाएगी। एक माह के बाद इन सभी को पूर्ण प्रशिक्षण के लिए गैर जनपद भेज दिया जाएगा। वहां से नौ माह बाद लौटेंगे तो इनको थानों, पुलिस चौकी व कोतवाली में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

100 पुलिसकर्मियों पर होगी एक मेस : एसपी ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक में चार मेस, जबकि पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबलों के लिए एक मेस की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष कांस्टेबलों को पुलिस लाइन तक लाने व ले जाने के लिए छह वाहनों की व्यवस्था की गई है। 100 पुलिस कर्मियों पर एक मेस का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed