फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   54 candidates to prescription

54 प्रत्याशियों के पर्चे वापस

Tue, 06 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 06 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
54 candidates to prescription

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 13 अक्तूबर को होने

विज्ञापन
वाले मतदान में विकास खंड क्षेत्र के 115 पदों के लिए 829 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। नामांकन वापस होने के बाद दोपहर तीन बजे से देर शाम तक चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया।

मंगलवार की सुबह से ही ब्लाक परिसर में नामांकन पत्र वापस लेने को लेकर जहां प्रत्याशियों के बीच जद्दोजहद चलती रही। वहीं चुनाव चिन्ह मिलने की आशा को लेकर भी प्रत्याशी परिसर में डटे रहे। निर्धारित समय तक 54 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए थे।

वार्ड संख्या 13 से अवधेश, वार्ड संख्या 14 से सुनीता, वार्ड 18 से मुन्नी, वार्ड 21 से अशोक व कमला, वार्ड संख्या 22 से दिनेश व विपिन, वार्ड संख्या 29 से राजरानी, वार्ड संख्या 36 से विपिन, वार्ड संख्या 38 से बेबी, वार्ड 41 से रीना, पूनम व मिजाजी लाल, वार्ड संख्या 42 से सुखदेवी, वार्ड 46 से शैलेंद्र, वार्ड 47 से रमाकांती।

वार्ड 51 से रामा, वार्ड 54 से पूजा, लालू खां व बिटोला देवी, वार्ड 55 से सुशीला, वार्ड 60 से साबिर। वार्ड 61 से बलराम, वार्ड 65 से कौशल्या देवी, वार्ड 68 से बिट्टन देवी, वार्ड 74 से रणधीर, सुमन देवी, ब्रजकिशोर, वार्ड 75 से अमर सिंह, वार्ड 76 से सीमा देवी, वार्ड 77 से रक्षपाल, वार्ड 78 से पंकज कुमार, वार्ड 79 से अजय प्रताप सिंह।

वार्ड 80 से स्नेहलता, वार्ड 81 से शिवरतन, वार्ड 83 से विजय सिंह, वार्ड 85 से निक्की, वार्ड 87 से प्रेमवती व विद्याप्रकाश, वार्ड 90 से आमिर खां, वार्ड 94 से विनीता देवी, वार्ड 95 से अशोक कुमार, वार्ड 97 से अखिलेश कुमार व अश्वनी कुमार, वार्ड 99 से अनोखेलाल, वार्ड 100 से मुकेश, रेनू व राघव, वार्ड 109 से बृजेश।

वार्ड 112 से बबली देवी, वार्ड 113 से विक्राम सिंह, अनिल कुमार व रणवीर सिंह ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 829 प्रत्याशियों के बीच 13 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। उधर, क्षेत्र पंचायत के वार्ड 80 उस्मानपुर से दो महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में थी।

मंगलवार को स्नेहलता के नामांकन वापस ले लेने से एक मात्र प्रत्याशी बची सुशीला पत्नी कालिका सिंह का अब निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। उधर, सौरिख में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 82 वार्डों के लिए 642 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। नाम वापसी के दौरान 49 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया।

वार्ड 12 किशई जगदीशपुर से एक मात्र प्रत्याशी बचे मलिखान सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। अब यहां 592 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed