{"_id":"5ca24f28bdec2214031bc959","slug":"51554140968-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज (कन्नौज)। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर खराबी के चलते सात घंटे आपूर्ति ठप रही। गर्मी के चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। मरम्मत कार्य के चलते कस्बा समेत करीब आधा सैकड़ा से अधिक गांवों की आपूर्ति बंद रही।
छिबरामऊ विद्युत केंद्र पर लगी सीटी जल जाने के दौरान इसका प्रभाव स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर भी पड़ा था। मशीनों में लगी रिले गड़बड़ हो गई थी। मरम्मत के लिए छिबरामऊ से एक टीम सोमवार को उपकेंद्र पहुंची। मरम्मत का काम शुरू किया। अवर अभियंता विकास कुमार ने बताया कि मशीन बदलने का काम किया गया है। सिर्फ दो मशीनों की रिले ही बदली है। शेष का काम जारी रहेगा। मरम्मत के चलते सोमवार को करीब सात घंटे कस्बा समेत करीब आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामों की बिजली आपूर्ति बंद रही। दोपहर करीब 11 बजे बंद हुई बिजली आपूर्ति शाम छह बजे के बाद चालू हो सकी।