{"_id":"5c573ab2bdec22738442ab8d","slug":"51549220530-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशियों से हो रहा फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशियों से हो रहा फसलों को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज/तालग्राम। जिले में अस्थायी गोशाला का निर्माण व निराश्रित अन्ना पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई सुस्त पड़ने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष है। अन्ना पशुओं की धमाचौकड़ी से अरहर, राई, सरसों व गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घूम रहे अन्ना पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। सबसे अधिक हालात जलालाबाद, गुगरापुर, नदसिया, तालग्राम क्षेत्र में खराब हैं। इन स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में झुंड में अन्ना पशु घूम रहे हैं, जिनको अब तक पकड़ा नहीं जा सका है।
किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने 10 दिसंबर तक गोशालाओं में अन्ना मवेशियों को पहुंचाकर गोवंश को संरक्षण देने का आदेश जारी किया था। खंड विकास अधिकारी व पशुपालन विभाग की लापरवाही के चलते अब तक अन्ना पशु पकड़े नहीं जा सके है। किसान ईश्वरदयाल, वीरेंद्र कुमार, रमेश चंद्र, जीवालाल, बच्चीलाल, राकेश कुमार, संतोष कुमार, सरोज कुमार, रघुवीर सिंह, अहिबरन आदि का का कहना कि पूरे दिन खेतों में काम करने के बाद रात में मवेशियों से अपनी फसलों को बचाने को मजबूर हैं। अन्ना गोवंशों की वजह से किसान त्रस्त आ चुके हैं। बीडोओ तालग्राम वालेश्वर प्रसाद कुशवाहा का कहना कि ग्राम प्रधानों की बैठक बुलाई गई है। पंचायतों में व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा।