फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   51 MBBS students took admission in the college

Kannauj News: 51 एमबीबीएस छात्रों ने कॉलेज में दाखिला लिया

Wed, 19 Mar 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 19 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
51 MBBS students took admission in the college
तिर्वा। डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में इलाज की सुविधाएं और भी बेहतर होने वाली हैं। कॉलेज को नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) से 12 विभागों में 52 पीजी सीटों की मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी थी। जनवरी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो अब पूरी हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत 51 एमबीबीएस छात्रों ने कॉलेज में दाखिला ले लिया है।
विज्ञापन




प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने बताया कि एनएमसी द्वारा मंजूर 52 सीटों के लिए काउंसलिंग कराई गई थी। इसमें 26 केंद्रीय कोटे और 25 राज्य कोटे के एमबीबीएस छात्रों ने प्रवेश लिया है। उन्होंने कहा कि पीजी छात्रों के कार्यभार संभालते ही अस्पताल में इलाज की सुविधाएं और भी बेहतर हो जाएंगी। अधिक प्रशिक्षित डॉक्टर उपलब्ध होने से मरीजों को जल्द और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, पीजी छात्रों की संख्या बढ़ने से विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता भी बढ़ेगी, जिससे आपातकालीन और नियमित चिकित्सा सेवाओं में सुधार होगा। इससे मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा और इलाज की गुणवत्ता में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ने से मेडिकल शिक्षा को भी मजबूती मिलेगी और नए डॉक्टरों को आधुनिक चिकित्सा तकनीकों में प्रशिक्षित होने का अवसर मिलेगा। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज प्रशासन चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed