{"_id":"45ad6a98c5b9116341a22c04f0daad92","slug":"50-thousand-goods-with-fire-ash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 50 हजार का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 50 हजार का सामान राख
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी उमर्दा क्षेत्र के गांव बघेलेपुरवा में एक
विज्ञापन
घर में लगी आग से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में
आकर एक वृद्धा व दो मवेशी झुलस गए। ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव ने मौके पर
पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
बघेलेपुरवा निवासी ज्ञान सिंह यादव के घर के छप्पर में शनिवार को अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में ही आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। आननफानन में गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कई घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। गृहस्वामी के अनुसार अग्निकांड में घर में रखे 10 हजार रुपये नगद, गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
वहीं दो भैंस जलकर झुलस गईं। घरेलू सामान को बचाने के चक्कर में गृहस्वामी ज्ञान सिंह की मां सियादुलारी (70) भी झुलस गईं। सूचना पाकर लेखपाल सनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। पीड़ित गृहस्वामी के अनुसार करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।