{"_id":"57c08f1b4f1c1baf1cd4efe5","slug":"50-people-had-to-leave-the-resolution-of-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लोगों ने शराब छोड़ने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लोगों ने शराब छोड़ने का लिया संकल्प
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
नशा मुक्ति शिविर को संबोधित करते नवाब सिंह यादव व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान्यकुब्ज सेवा संस्थान के बैनर तले शुक्रवार को चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में हुए नशा मुक्ति शिविर में 50 लोगों ने शराब छोड़ने का संकल्प लिया। 12 लोगों ने शराब को छोड़ने के बाद उनकी परिवार व समाज में बढ़ी इज्जत के बारे में अनुभव साझा किए। मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह यादव ने कहा कि हमारे देश का कर्णधार युवा दिशाहीन होता जा रहा है। युवा शराब की लत में बुरी तरह से फंस चुका है, जिसको हम सभी को इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करके प्रेरित कर वापस लाना है।
तभी देश व प्रदेश का कल्याण संभव है। तंबाकू नियंत्रण के नोडल अधिकारी एके मझेटिया ने कहा कि सरकार नशा को जड़ से समाप्त करने के लिए तमाम तरीके से प्रयास कर रही है, लेकिन यह प्रयास आम जन मानस में सार्थक नहीं हो रहा है। जब तक इस कार्य में स्वयं सेवी संस्थाओं, प्रबुद्धजनों व आम लोगों को जोड़कर आगे नहीं बढ़ा जाएगा तब तक नशा को समाप्त करना मुश्किल है।
इसमें सभी का सहयोग चाहिए। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि इस अभियान के साथ जुड़ने का उनका एक खास मकसद है कि यदि उन्होंने 10 फीसदी तक सुधार कर लिया तो उनका मकसद पूरा हो जाएगा नये युवाओं में जोश होता है, जोश में वह होश खो बैठते है, उनमें समझ कम होती है, उनको प्रेरणा की जरूरत है। यदि हम उन्हें प्रेरित करें तो काफी हद तक सफलता मिल सकती है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजू कटियार ने कहा कि शराब से तमाम परिवर बर्बाद हो गए हैं।
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख नीलू यादव ने कहा कि सभी लोग शराब की लत को छुड़ाने के लिए पहले यदि उनके घर या आसपास जो लोग इस लत के आदी हैं, उनको छुड़ाने से शुरुआत करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, जिला महासचिव संजय दुबे, ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव आदि मौजूद रहे। इधर, जानकारी के अनुसार नशा लत के आदी हो चुके तमाम लोग ऐसे भी रहे जो महाविद्यालय तो पहुंचे पर शराब छुड़ाने के लिए शपथ लेनी होगी इस बारे में पता चलने पर वे चले गए।