फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   382 maton se bhaajapa pratyaashee ne darj kee jeet, sapa pratyaashee ko mahaj 92 maton se karana pada santosh

382 मतों से भाजपा प्रत्याशी ने दर्ज की जीत, सपा प्रत्याशी को महज 92 मतों से करना पड़ा संतोष

Wed, 02 Sep 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
382 maton se bhaajapa pratyaashee ne darj kee jeet, sapa pratyaashee ko mahaj 92 maton se karana pada santosh
तिर्वा(कन्नौज)। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के प्रतिनिधि पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भरत पाल ने शानदार जीत दर्ज की। सपा प्रत्याशी को 382 मतों की बढ़त से उन्होंने रिकार्ड तोड़ वोट हासिल किए। भाजपा प्रत्याशी की जीत से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने के लिए भाजपा नेता आवास पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के प्रतिनिधि पद के चुनाव में भाजपा समर्थक भरतपाल सिंह, सपा समर्थक विजय द्विवेदी के अलावा दिगंबर सिंह, दिग्विजय सिंह और सुरेश यादव मैदान में थे। मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू हुए मतदान में 8475 मतदाताओं में से 640 ने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा प्रत्याशी भरत पाल को 474 मत मिले। सपा प्रत्याशी विजय द्विवेदी को 92 मत मिले। निर्दलीय दिगंबर सिंह को 52, दिग्विजय को पांच और सुरेश यादव को सिर्फ दो वोट मिले। डीएम राकेश कुमार और एसपी अमरेंद्र सिंह ने सर्वाधिक 474 मत प्राप्त करने वाले भाजपा प्रत्याशी भरतपाल सिंह को विजयी घोषित किया।
विज्ञापन

भाजपा समर्थक प्रत्याशी के जीत की जानकारी मिलते ही परिसर के बाहर खडे़ भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। जश्न मनाने के साथ लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच भरतपाल सिंह को पथराव में घायल ठठिया थाना प्रभारी राजकुमार सिंह के साथ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed