फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   35 fertilizer shopkeepers sold more urea and DAP than they purchased.

Kannauj News: 35 उर्वरक दुकानदारों ने खरीद से ज्यादा बेचा यूरिया और डीएपी

Tue, 14 Apr 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 14 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
35 fertilizer shopkeepers sold more urea and DAP than they purchased.
कन्नौज। खाद की कालाबाजारी और निर्धारित दरों से अधिक पर बिक्री रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। हाल ही में जिले के 35 उर्वरक विक्रेताओं द्वारा यूरिया और डीएपी की अधिक बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं और चार मुख्य बिंदुओं पर तत्काल सत्यापन के निर्देश जारी किए हैं। इस पर डीएम ने जांच अधिकारी नामित करते हुए सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। सत्यापन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा कि आगामी खरीफ 2026 के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में पारदार्शिता के साथ उचित मूल्य पर सुगमतापूर्वक उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने के लिए शासन दृढसंकल्पित है। फसल सीजन में जनपद के अंतर्गत उर्वरकों की कालाबाजारी, ओवर रेटिंग, जमाखोरी, अनुदानित उर्वरकों का प्रयोग औद्योगिक इकाइयों में किए जाने तथा जनपदीय सीमा से लगे हुए क्षेत्रों में उर्वरकों की तस्करी-दुरुपयोग किए जाने की आशंका के दृष्टिगत माह मार्च में जनपद में यूरिया की 80 प्रतिशत अप्रत्याशित वृद्धि तथा डीएपी की 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस कारण किसानों द्वारा क्रय किए गए उर्वरकों का स्थलीय सत्यापन किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

सत्यापन के लिए उप कृषि निदेशक संतोष कुमार यादव, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राजीव लोचन शर्मा, एडीओ कृषि, भूमि संरक्षण अधिकारी आरके वर्मा, अपर जिला सहकारी अधिकारी, संबंधित ब्लाक के एडीओ कृषि, जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता, अपर जिला सहकारी अधिकारी और एडीओ कृषि को जांच अधिकारी नामित किया है। डीएम ने जांच समिति के सदस्यों को निर्देशित किया है कि मार्च माह में अधिक उर्वरक विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों का स्थलीय सत्यापन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed