{"_id":"5914ae954f1c1b7a04851cd6","slug":"34-doctors-absent-in-principal-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य के निरीक्षण में 34 डाक्टर गैरहाजिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य के निरीक्षण में 34 डाक्टर गैरहाजिर
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Fri, 12 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Doctor shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने गुरुवार को मेडिकल कालेज के सभी विभागों का औैचक निरीक्षण किया। ओपीडी व वार्ड में 24 जूनियर व सीनियर चिकित्सक तथा शैक्षणिक भवन के निरीक्षण में दस चिकित्सा शिक्षक ड्यूटी से नदारद मिले। इन सभी की रजिस्टर में गैर हाजिरी लगाकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
प्राचार्य ने बताया कि सुबह नौ से 10.30 तक निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण में डाक्टर व कर्मचारी मौजूद मिले। ओपीडी व जनरल वार्ड का जब निरीक्षण हुआ तो यहां तैनात 24 जेआर व एसआर अपनी ड्यूटी से गायब मिले। ये सभी डाक्टर कानपुर से अप डाउन करते हैं। इस पर उनकी गैर हाजिरी लगाकर नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन