फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   33 केवी लाइन में फाल्ट से तीन बिजली घर बंद

33 केवी लाइन में फाल्ट से तीन बिजली घर बंद

Sun, 31 Mar 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
33 केवी लाइन में फाल्ट से तीन बिजली घर बंद
कन्नौज। एक ही लाइन पर चल रही तीन-तीन बिजली घरों को जाने वाली 33 केवी की लाइन ओवर लोडिंग के चलते दोपहर में बर्स्ट हो गई। इससे जिला एवं सत्र न्यायालय समेत तीन बिजली घर बंद हो गए। एक सैकड़ा गांवों समेत शहर के कई मोहल्लों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन



बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ता भुगत रहे हैं। अलग-अलग लाइनों से चलने वाले बिजली घरों को एक ही लाइन से चलाया जा रहा है। इससे 33 केवीए की लाइन अधिक लोड से बर्स्ट हो रही है। एक माह में तीन बार लाइन बर्स्ट हो चुकी है। शनिवार को जीटी रोड किनारे यूपीटी के निकट अंडरग्राउंड केबल दोपहर 12 बजे के करीब बर्स्ट हो गया। कर्मचारी फल्ट खोजने में जुटे रहे। दो घंटे के प्रयास बाद फाल्ट खोजा जा सका। मानपुर बिजली घर से जुडे़ एक सैकड़ा गांवों, अकबरपुर सरायघाघ बिजली घर से जुड़े तीन मोहल्लों के अलावा जिला एवं सत्र न्यायालय की बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने दूसरी लाइन में जोड़ कर सप्लाई बहाल की, सफलता नहीं मिल सकी। दूसरी लाइन में पहले से फाल्ट होने के कारण लाइन नहीं चल सकी। छह बजेे के करीब विभागीय कर्मचारियों ने तीसरी लाइन से सप्लाई को चलाने का प्रयास किया। जानकारी होने पर बिजली विभाग के अवर अभियंता राजेश कुमार, दीपक कुमार, एसडीओ संत कुमार समेत बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लाइन को जुड़वाने में जुटे रहे। इस संबंध में एक्सईएन का कहना है कि शहर में अंडरग्राउंड लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इससे पूरी तरह से काम नहीं हो सका है। सभी बिजली घरों के लिए लाइनें अलग से डाली जाएंगी। इसके बाद समस्या का निदान हो जाएगा।
विज्ञापन



14 घंटे बाद देर रात बहाल हो सकी विद्युत आपूर्ति
छिबरामऊ(कन्नौज)। 220 विद्युत सब स्टेशन के 63 एमवीए ट्रांसफार्मर की सीटी और कैपिस्टर के ब्रेकर का मरम्मत कार्य 14 घंटे तक चला। कानपुर और फतेहगढ़ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट को दुरुस्त किया। देर रात करीब 2:05 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। शुक्रवार सुबह 11:40 बजे 220 विद्युत सब स्टेशन में लगे 63 एमवीए ट्रांसफार्मर में फाल्ट से तेज धमाके के साथ सीटी फट गई थी। कैपिस्टर का ब्रेकर भी डैमेज हो गया था। इससे जनपद फर्रुखाबाद समेत क्षेत्र के सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई थी। फर्रुखाबाद की विद्युत आपूर्ति आधे घंटे के बाद बहाल कर दी गई थी। आनन-फानन में विद्युतकर्मियों ने फाल्ट की मरम्मत का कार्य शुरू किया। इसमें सफलता नहीं मिल सकी। इस पर फतेहगढ़ और कानपुर की टीएनसी टीम को बुलाया गया। 14 घंटे तक चली मरम्मत के बाद देर रात करीब 2:05 बजे फाल्ट को दुरुस्त कर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



33 केवी लाइन में फाल्ट से तीन बिजली घर बंद
एक सैकड़ा गांवों, शहर और जिला एवं सत्र न्यायालय की दोपहर 12 बजे से बिजली गुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed