फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   उडनदस्ता टीम प्रभारी वाहन का जीपीएस सिस्टम रखें आन

उडनदस्ता टीम प्रभारी वाहन का जीपीएस सिस्टम रखें आन

Sun, 17 Mar 2019 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
उडनदस्ता टीम प्रभारी वाहन का जीपीएस सिस्टम रखें आन
कन्नौज। जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने निर्देश दिए कि उड़नदस्ता में लगे अधिकारी सक्रियता के साथ चुनाव ड्यूटी करें। नियमित रूप से चेकिंग करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन



जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि उड़नदस्ता की टीमें भ्रमण कर विधानसभावार रिपोर्ट दें। उड़नदस्ता टीम में लगे अधिकारी नियमित रूप से जांच करें। चेकिंग के दौरान कोई अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित मिला तो कार्रवाई की जाएगी। सी विजिल एप के तहत आने वाली शिकायतों का निस्तारण 90 मिनट के अंदर करें। उड़न दस्ता टीम में लगे वाहनों के लिए शिफ्टवार वाहन चालक एवं वीडियोग्राफर की भी व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग सभी कार्यवाहियों पर नजर रखता है। निर्वाचन में लगे अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें। सहायक प्रभारी व्यय अनुवीक्षण को तत्काल बुलाकर उड़नदस्ता टीम के अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाही की नियमित रूप से चेकिंग के निर्देश दिए। कहा कि उड़नदस्ता टीमों के वाहनों में लगे जीपीएस ऑन रखे जाएं, इससे कि वाहनों की लोकेशन का पता किया जा सके। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सहित अन्य मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद के साथ प्रेक्षकों के ठहरने के लिए सर्किट हाउस का भी निरीक्षण किया। सर्किट हाउस की सफाई कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एक सप्ताह के अंदर ब्योरा उपलब्ध कराएं
उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 में प्रयुक्त हल्के वाहनों के किराये-भाड़े का भुगतान किया जाना है। वाहन स्वामी एक सप्ताह के अंदर ब्योरा उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed