फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   31 maarch tak opeedee seva band, imarajensee chaaloo rahegee

31 मार्च तक ओपीडी सेवा बंद, इमरजेंसी चालू रहेगी

Mon, 23 Mar 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
31 maarch tak opeedee seva band, imarajensee chaaloo rahegee
जिला अस्पताल में ओपीडी बंद होने के बाद इमरजेंसी में मरीज देखते डॉ. वीके शुक्ला। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना वायरस से एक दूसरे को संक्रमित होने से बचाने के लिए शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल व महिला विंग के साथ ही मेडिकल कालेज और छिबरामऊ के सौ शय्या अस्पताल की रुटीन ओपीडी को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। सोमवार से ओपीडी में ताला लटक गया। दुर्घटना में घायलों व बीमार मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस कदम से तमाम मरीजों को संक्रमित होने से बचाया जा सकेगा। कोरोना का वायरस एक दूसरे के संपर्क में आने से तेजी से फैलता है। इस फैलाव को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए प्रदेश के 16 जिले लॉकडाउन किए गए हैं। आम लोगों को वायरस के संपर्क में आने से बचाने के लिए जिला अस्पताल व महिला विंग की ओपीडी को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। मेडिकल कालेज और सौ शय्या अस्पताल की रुटीन ओपीडी भी बंद कर दी गई हैं। इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी। सीएमएस डॉ. यूसी चतुर्वेदी ने बताया कि मौसम के बदलने के साथ लोगों में खांसी, जुकाम का होना आम बात है। कोरोना वायरस को लेकर लोग तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। इससे ओपीडी में भीड़ बढ़ रही है। शासन के निर्देश पर ओपीडी को बंद कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।
विज्ञापन

ओपीडी बंद होने से अस्पताल में सन्नाटा
जिला अस्पताल में ओपीडी बंद रहने से आम दिनों की अपेक्षा मरीजों की कम भीड़ रही। इमरजेंसी में खांसी, जुकाम, वायरल फीवर के मरीज पहुंचे। चिकित्सक वीके शुक्ला ने मरीजों का परीक्षण कर दवा लिखी। मरीजों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed