फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   294 polling parties will be undergoing a vote

294 पोलिंग पार्टियां कराएंगी मतदान

Fri, 04 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 04 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
294 polling parties will be undergoing a vote
तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को मंडी समिति से गुगरापुर
विज्ञापन
ब्लाक में शनिवार को पड़ने वाले वोटों के लिए 80 पोलिंग पार्टियां और तालग्राम ब्लाक के लिए 214 पोलिंग पार्टियों को मतपेटी एवं चुनाव सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान समस्त मतदान कार्मिकों को निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान कराने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा 12 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है, जबकि 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट गुगरापुर ब्लाक के बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को संभालेंगे। किसी तरह की गड़बड़ी होने पर सूचना अफसरों को देंगे। ज्ञात हो कि प्रशासन ने पिछले कई दिनों से मतदान कार्मिकों को प्रधान व ग्राम सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए प्रशिक्षित कर रहा था।

मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों को बसों व ट्रकों के माध्यम से रवाना किया गया। हालांकि, जहां पर अधिक बूथ थे, वहां पर पोलिंग पार्टियों को ट्रक व डीसीएम मुहैया कराए गए। जिसमें पार्टियों को दिक्कतें भी हुई। एसडीएम सदर सुनील शुक्ला ने पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिए कि वह पंचायत चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष होकर कराएं।

पोलिंग बूथ पर पहुंचने पर किसी भी प्रत्याशी की आवभगत स्वीकार न करें। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रत्याशी अथवा समर्थक पोलिंग पार्टी को धमकाने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट को दें। उधर, अबकी तीसरे चरण के चुनाव में महिलाओं की काफी कम संख्या में ड्यूटी लगाई गई।

अधिकतर महिलाओं की ड्यूटी काट दी गई। उनके स्थान पर पुरुषों को लगाया गया। उधर, तालग्राम ब्लाक से 214 पोलिंग पार्टियों को कई यात्रा साधनों के माध्यम से बूथों के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा 22 पार्टियों को रिजर्व में रखा गया। पूरे दिन ब्लाक परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। बीडीओ पंकज यादव व्यवस्थाओं में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed