फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   291 were distributed to the appointment letter

291 को नियुक्ति पत्र बांटे गए

Tue, 03 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 03 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
291 were distributed to the appointment letter

ब्लाक संसाधन केंद्र पर सोमवार को वर्ष 11 के

विज्ञापन
प्रशिक्षु टीचरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र लेने के लिए बड़ी संख्या में टीचर बीआरसी पहुंचे। ज्ञात हो कि वर्ष 11 के प्रशिक्षु टीचर तीन माह का क्रियात्मक व तीन माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं।

इनकी जीआसी उमर्दा में परीक्षा आयोजित कराई जा चुकी हैं, जिसका रिजल्ट भी घोषित हो चुका है। इन सभी को 31 अक्तूबर को बीआरसी पर काउंसिलिंग को बुलाया गया था। इसमें महिला व विकलांग टीचरों से स्कूल आवंटन के लिए विकल्प भरवाए गए थे, जबकि पुरुषों को रोस्टर के हिसाब से तैनाती दी गई थी।

नियुक्ति पत्र वितरण के लिए सभी को बीआरसी पर बुलाया गया था। बीएसए रामकरन यादव ने सभी को नियुक्ति पत्र बांटे। कहा कि इस बैच में 400 प्रशिक्षु टीचर हैं। जिसमें 109 का अभी प्रशिक्षण पूरा नहीं हो सका है, जिससे उनके स्कूलों का आवंटन फिलहाल रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed