फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   266 jodon ne daampaty jeevan mein kiya pravesh

266 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में किया प्रवेश

Fri, 15 Nov 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
266 jodon ne daampaty jeevan mein kiya pravesh
शादी समारोह का निरीक्षण करते जिलाधिकारी रवींद्र कुमार सहित अन्य। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के कन्नौज सदर, छिबरामऊ, तेराजाकेट, सौरिख और तिर्वा में कुल 266 जोड़ों ने सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। सांसद सुब्रत पाठक, जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने शरीफापुर स्थित शिवाय गार्डन में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वर-वधू को आशीर्वाद दिया। पंजीकृत 271 जोड़ों में पांच नहीं पहुंचे। इन्हें बुलाने के अधिकारी पूरे दिन प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

शिवाय गार्डेन में कन्नौज ब्लाक से 21, जलालाबाद ब्लाक से 24, गुगरापुर से 16, कन्नौज नगर पालिका क्षेत्र से तीन जोड़ों का विवाह आचार्य ने विधि-विधान पूर्वक संपन्न कराया। इसके अलावा छिबरामऊ में 67, तालग्राम में 36, सौरिख ब्लाक परिसर में 37, तिर्वा में 61 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वर-वधू पक्ष के लोग मौजूद रहे। विवाह की रस्में संपन्न होने के बाद भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। शिवाय गार्डेन में हुए कार्यक्रम के दौरान सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह योजना शुरू कर गरीबों के आंसू पोंछने का कार्य किया है। शादी में उपयोग होने वाले सामान व नगद धनराशि सहित करीब 51 हजार रुपये खर्च किया जा रहे हैं। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि पहले शादी-विवाह में गरीबों को हमेशा एक टीस रहती थी कि उनके गरीब होने के कारण दरवाजे पर वीवीआईपी नहीं पहुंचते हैं। सरकार ने इस तरह के आयोजन कर लोगों के मन से यह टीस भी खत्म कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि पहले बेटी के पैदा होते ही पिता उसकी शादी को लेकर चिंतित होने लगता था। अब ऐसा नहीं है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भरपूर धनराशि दी जा रही। इस मौके पर सीडीओ प्रेमप्रकाश त्रिपाठी, बीडीओ सदर धर्मेंद्र यादव, बीडीओ जलालाबाद जेएन राव, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्रा, उप कृषि निदेशक आरएन सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तालग्राम विकास खंड परिसर में 36 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। वर वधू को पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने मोबाइल व गहने उपहार में सौंपे। एक भी मुस्लिम जोड़े ने भाग नहीं लिया। आचार्य सुनील कुमार ने सभी जोड़ों का विधि-विधान से विवाह कराया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी चंद्रभान सिंह, एडीओ सहकारिता मुनीश गौड़, ईओ शिव मोहन सिंह, एडीओ पंचायत रमेश चंद्र शर्मा, एडीओ समाज कल्याण उमेश चंद्र शुक्ला, विमल दुबे, गिरजेश तिवारी, ओमकार सिंह, समधन नगर पंचायत हनीफ अली मौजूद रहे। तिर्वा प्रतिनिधि के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 61 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद सुब्रत पाठक रहे। सामूहिक विवाह के लिए कुल 64 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था। 61 ही समारोह में पहुंचे। इनमें तीन मुस्लिम जोड़े भी शामिल थे।

छिबरामऊ में दांपत्य बंधन में बंधे 67 जोड़े
छिबरामऊ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत रघुवीर सिंह मुखिया गेस्ट हाउस में हुए सामूहिक विवाह समारोह में 67 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधे। सामूहिक विवाह समारोह में पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने उपहार भेंट किए। छिबरामऊ में 68 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। एक जोेड़ा नहीं पहुंचा। 67 जोड़ों की शादी कराई गई। आचार्य आमोद कुमार दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया। पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने उपहार भेंट किए। ब्लाक प्रमुख मदन सिंह शाक्य सोनू ने सभी जोड़ों को एक बक्सा, दो साड़ी, लाल शॉल, पेंट-शर्ट, पटुका, शृंगारदान, दो गद्दा, दो तकिया, कंबल, तोड़ियां, चार बिछिया, सोने की नथ, मोबाइल सेट, दो बेड सीट, पगड़ी व दुल्हन की मौरी व डिनर सेट उपहार में दिया। वधू के बैंक खाते में 35 हजार रुपये अलग से भेजे जाएंगे। विकलांग गुरसहायगंज निवासी राजीव गुप्ता व मेंदेपुर निवासी वंदना भी विवाह बंधन में बंधे। इस दौरान बीडीओ सतानंद दीक्षित, जिपंस जितेंद्र शाक्य जीतू, भाजपा नेता मुनीष मिश्रा, एडीओ समाज कल्याण रामबरन सिंह, एडीओ पंचायत मृदुल दुबे, जिपंस बादाम सिंह पाल, ओमकार शाक्य, शैलेंद्र पांडेय, ऊषा उपाध्याय, संध्या त्रिपाठी, शिवदेवी चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे। खड़िनी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के किरन गेस्ट हाउस में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। सामूहिक विवाह में सौरिख ब्लाक के 22 व हसेरन ब्लाक के 19 सहित 41 जोड़ों ने आवेदन किया था। 37 जोड़ों का पं. सुभाष दुबे ने विवाह संपन्न कराया। एडीओ पंचायत अनिल आर्य ने वर-वधू को उपहार भेंट किए। इस दौरान विधायक कैलाश राजपूत, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बलराम राजपूत, बीडीओ हसेरन रामसमुझ, सहायक विकास अधिकारी अरविंद राजपूत, प्रधान मीनू सिंह भदौरिया, प्रधान नीरज, विकास सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed