फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   26 upkendra me lagegi dewaar

26 उपकेंद्रों में ट्रांसफार्मर के बीच बनेगी दीवार

Tue, 08 Sep 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
26 upkendra me lagegi dewaar
कन्नौज। विद्युत उपकेंद्र में लगे दो या इससे अधिक ट्रांसफार्मर को आग लगने पर बचाने के लिए अब दीवार बनाई जाएगी। बहादुरपुर व मानपुर उपकेंद्र से इसकी शुरुआत कर दी गई है। इसी तरह की दीवार जिले में करीब 26 उपकेंद्रों पर बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कुल 31 उपकेंद्र संचालित है। इनमें छह पर एक-एक ट्रांसफार्मर लगा है। इसलिए इनमें दीवार का निर्माण नहीं किया जाएगा। जिन विद्युत उपकेंद्रों में दो या इससे अधिक ट्रांसफार्मर लगे हैं, फाल्ट होने पर इनमें आग लग जाती है। कुछ को कर्मचारी बचा लेते है कुछ आग से जल जाते हैं। उपकेंद्रों में जगह का अभाव होने से दो-दो ट्रांसफार्मर कम दूरी पर लगे हैं। एक में आग लग जाने पर चपेट में आने से दूसरा भी जल कर नष्ट हो जाता है। अक्सर इस तरह की घटनाएं हो जाने से बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान होता रहा है। इसी को देखते हुए बिजली विभाग ने जिले के सभी 26 उपकेंद्रों में लगे दो या इससे अधिक ट्रांसफार्मर को आग से बचाने के लिए दीवार बनाने का निर्णय लिया है। कानपुर से कार्यदायी संस्था को ठेका दिया गया है। संस्था के ठेकेदार ने जिला मुख्यालय के बहादुरपुर व मानपुर उपकेंद्र पर दीवार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। एक्सईएन शादाब अहमद ने बताया कि दीवार बन जाने से विभाग को एक के चलते दूसरे ट्रांसफार्मर जल जाने से निजात मिलेगी। दीवार के निर्माण से दूसरे ट्रांसफार्मर को बचाया जा सकेगा। एक से दो माह में जिले के सभी उपकेंद्रों में दो ट्रांसफार्मर के बीच में दीवार बनाकर तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed