फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   25 per cent subsidy on SMEs will

लघु उद्योग पर मिलेगी 25 प्रतिशत सब्सिडी

Sat, 25 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sat, 25 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
25 per cent subsidy on SMEs will
वार्ता करते राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त बृजेश शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त और प्रदेश के सूक्ष्म लघु-मध्यम निर्यात प्रोत्साहन विभाग के सलाहाकार बृजेश शुक्ला ने कहा कि युवा यदि लघु उद्योग लगाते हैं तो उन्हें 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। बृजेश शुक्ला शनिवार की दोपहर नगर के विशुनगढ़ रोड स्थित उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के आवास पर पत्रकारों से बात रहे थे। उन्होंने लघु सूक्ष्म और उद्यम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा-निर्देश पर विभाग के मंत्री नितिन अग्रवाल ने दो योजनाओं को लागू किया है। योजना के तहत उद्योग लगाने वाले युवा को 25 लाख देगी। इसमें प्रदेश सरकार 25 प्रतिशत सब्सिडी देगी। योजना में 18 से 40 वर्ष तक के युवा लघु उद्योग लगा सकते हैं, जिनकी शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल हो। दूसरी योजना समाजवादी हस्तशिल्प पेंशन योजना लागू की गई है।
विज्ञापन


इसमें हस्तशिल्पी जिन्होंने 60 साल की उम्र पार कर ली है उनको सरकार गुजारा भत्ता के लिए हर माह पांच सौ रुपये पेंशन देगी। उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री के अथक प्रयास से इस विभाग का पहले बजट ढा सौ करोड़ था जो अब बढ़ कर 410 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान उनके साथ लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र अग्रवाल व व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed