फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   24 children on the register, not a single one in school.

Kannauj News: रजिस्टर में 24 बच्चे, स्कूल में एक भी नहीं

Thu, 15 Oct 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
24 children on the register, not a single one in school.
तालग्राम। ब्लॉक की पंचायत तिलकसराय में बुधवार को आंबेडकर पार्क निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ प्राथमिक स्कूल पहुंचे, जहां पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक नदारद मिले। बच्चों की हाजिरी और हकीकत में अंतर सामने आया। मध्याह्न भोजन के अभिलेख में 24 बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी, जबकि मौके पर एक भी बच्चा नहीं मिला। बीडीओ ने पोर्टल के माध्यम से बीएसए से इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे बीडीओ उमाशंकर शाहू से ग्रामीणों ने प्राथमिक स्कूल में शिक्षकों के नियमित नह आने की शिकायत की। इस पर बीडीओ ने बरई स्थित प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक पवन प्रीत सिंह अनुपस्थित मिले। बीडीओ ने उन्हें उपस्थिति रजिस्टर में गैरहाजिर दर्ज किया। स्कूल में 28 बच्चे नामांकित हैं। निरीक्षण के समय सहायक अध्यापक राकेश और शिक्षामित्र अंश मलिका उपस्थित मिलीं, लेकिन एक भी बच्चा नहीं था। मध्याह्न भोजन के अभिलेख में 24 बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी। ग्रामीणों के अनुसार, इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुबह हस्ताक्षर करने के बाद चले जाते हैं। बीडीओ का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर स्कूल निरीक्षण किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापिक गैरहाजिर मिले। सहायक अध्यापक ने बताया कि सुबह पांच बच्चे आए थे, जो दोपहर में लौट गए, जबकि एमडीएम में 24 उपस्थित दिखाए गए। कार्रवाई के लिए बीएसए को पोर्टल के माध्यम से संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन


मनरेगा पार्क में अधूरे काम पूरे करने के निर्देश
ग्राम पंचायत तिलकसराय में निरीक्षण के दौरान बीडीओ अधूरे कार्य मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सचिव सुभाषचंद्र को मनरेगा आंबेडकर पार्क और तालाब के चारों तरफ इंटरलॉकिंग, टाइल्स लगाने का काम अधूरा मिलने पर उसे जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। पार्क के किनारे सागौन के पौधे लगाने और सफाई कराने को कहा। साथ ही, बच्चों के खेलने के लिए झूले लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed