{"_id":"57e2d4174f1c1b1539a83c8a","slug":"23-wards-on-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 वार्डों पर नामांकन पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 वार्डों पर नामांकन पत्र दाखिल
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
सदर ब्लाक में आरओ व एआरओ के पास नामांकन पत्र जमा करता ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर ब्लाक की 29 ग्राम पंचायतों में रिक्त हुए सदस्य पद को लेकर बुधवार को सदर ब्लाक में नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान 23 ने ही अपने नामांकन पत्र जमा किए, जबकि छह वार्ड अभी भी रिक्त हैं। जहां से कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है। इससे नामांक न पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार निर्विरोध सदस्य होने की संभावना बढ़ गई है।
सदर ब्लाक की ग्राम पंचायत सीहपुर, भिधासीन, गंगधरापुर, बलारपुर, वंशरामऊ, अहमदपुर रौनी, मोचीपुर, गुखरू, कन्नौज कछोहा, सारौंतोप, घमाईचमऊ, तेरामल्लू, गूरा, अकबरपुर सरायघाघ, सैदहा में सदस्य पद कई वार्डों में रिक्त चल रहे हैं। बुधवार को आरओ अशोक कुमार शर्मा व एआरओ जितेंद्र सिंह तोमर ने ग्राम पंचायतों के वार्डों से आने वाले लोगों के नामांकन पत्र जमा कराए। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
23 सितंबर को नाम वापसी होगी। इसी दिन शाम के समय चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। 30 सितंबर को मतदान प्रक्रिया होगी। चार अक्तूबर को मतगणना का काम किया जाएगा। आरओ ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ी मिलने पर नामाकंन पत्र निरस्त भी हो सकते है। तालग्राम विकास खंड में प्रधान पद की रिक्त दो सीटों के लिए 13 नामांकन किए गए। जिसमें मृतक प्रधानों की पत्नियों ने भी नामांकन किया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत जरामऊ अलमापुर के प्रधान रमेश चन्द्र पाल का बीमारी के चलते और नेकनामपुर के प्रधान मोहम्मद बाकर की बीते चार जुलाई को मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। प्रधान की मौत के बाद पत्नी इदरीशी बेगम भी चुनाव मैदान में है। जरामऊ अलमापुर के दिवंगत प्रधान रमेश पाल की बीते 20 जून को बीमारी से मौत हो गई थी।
उनकी पत्नी पूर्व प्रधान नन्ही बिटिया चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा अवधेश, राम आसरे, सूरजा देवी, सुरेश, सुरेन्द्र, किताब सिंह, राधा देवी ने नामांकन किया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए आरओ जीसी यादव, एआरओ योगेन्द्र सिंह को बनाया गया है।