फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   2,266 pending applications for PM Surya Ghar Ki Roshni eclipsed

Kannauj News: पीएम सूर्य घर की रोशनी पर 2,266 लंबित आवेदनों का ग्रहण

Tue, 12 May 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 12 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
2,266 pending applications for PM Surya Ghar Ki Roshni eclipsed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। जिले को सौर ऊर्जा से रोशन करने की केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना जिले में प्रशासनिक और तकनीकी सुस्ती की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। अब तक कुल 4,253 आवेदनों में 2,266 लंबित पड़े हैं। यह स्थिति योजना के सफल कार्यान्वयन और आम जनता के हर घर रोशन के सपने पर सवाल खड़े कर रही है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर उत्साह तो है, लेकिन वेंडर व अन्य तकनीकी कारणों की देरी ने उपभोक्ताओं की राह कठिन कर दी है। बिजली बिलों से मुक्ति पाने के लिए 4,253 आवेदन किए गए, इनमें से 1,714 संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं, 2,539 का इंस्टॉलेशन का कार्य किया जाना है। 1,580 प्राप्त आवेदनों पर वेंडर की ओर से एग्रीमेंट अपलोड किए गए। 422 लोन के लिए बैंकों में लंबित पड़े हैं। 26 आवेदन विद्युत वितरण खंड कन्नौज व छिबरामऊ में जांच के लिए लंबित पड़े हैं। 124 आवेदन वेंडरों के पास अपलोडिंग के लिए लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

49 ऐसे आवेदन हैं जिनमें उपभोक्ता ने वेंडर का सिलेक्शन कर लिया गया, लेकिन वेंडर ने उसके आवेदनों को अभी तक स्वीकार नहीं किया गया। जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं में लगभग 422 आवेदन जांच के लिए लंबे समय से लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed