फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   221 candidates left PGT exam

221 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीजीटी परीक्षा

Wed, 18 Aug 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
221 candidates left PGT exam
कन्नौज। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर(पीजीटी) पद पर चयन के लिए मंगलवार को आयोजित परीक्षा 221 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। पहली पाली में 124 और दूसरी में 97 शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने बताया कि शहर स्थित केके इंटर कालेज में 432 में से 343 और एसबीएस इंटर कालेज में 159 में से 124 अभ्यर्थी पहली पाली में शामिल हुए। दूसरी पाली में केके इंटर कालेज में 432 में से 364 और एसबीएस इंटर कालेज में 172 में से 143 पहुंचे। मंगलवार को भूगोल, वाणिज्य, जीव विज्ञान, संगीत गायन की परीक्षाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

आज यहां होगी परीक्षा
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 18 अगस्त को पहली पाली में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक चलने वाली परीक्षा में शहर के केके इंटर कालेज में 432 और एसबीएस इंटर कालेज में 106 सहित 538 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली में केके इंटर कालेज में 432 और एसबीएस में 131 सहित 563 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 18 अगस्त को अंग्रेजी, कृषि, शिक्षा शास्त्र, कला, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed