फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   फसल चक्र में बदलाव लाएं किसान : डीएम

फसल चक्र में बदलाव लाएं किसान : डीएम

Fri, 23 Nov 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
फसल चक्र में बदलाव लाएं किसान : डीएम
कन्नौज। विकास भवन परिसर में गुरुवार को विकास खंड स्तरीय कृषक गोष्ठी व कृषि निवेश मेला का जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने उद्घाटन किया। स्टालों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिकारी किसानों की समस्याओं का गंभीरता से निपटारा करें। साथ ही किसानों को सलाह दी कि वे फसल चक्र में बदलाव लाएं और फसल उत्पादन बढ़ाएं।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने सीडीओ को निर्देश दिए कि ब्लाक स्तर पर गोष्ठियां कराई जाएं। किसानों को बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने वाले किसानों का करीब 69 लाख रुपया बांटा जाना है। कंपनी को 30 नवंबर तक वितरण के निर्देश हैं। किसानों ने ई-पॉस मशीन पर सवाल उठाए तो जिलाधिकारी ने कहा कि कालाबाजारी रोकने को व्यवस्था लागू की गई है। आधार कार्ड का नंबर गलत होने से पर्ची नहीं निकल रही है। धान क्रय केंद्र पर यदि केंद्र प्रभारी धान नहीं खरीद रहे हैं तो रजिस्टर पर दर्ज करें। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



सौभाग्य योजना में विद्युत विभाग के जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। ग्राम प्रधान गलत प्रमाणपत्र न दें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उप कृषि निदेशक आरएन सिंह ने कहा कि खेत पर अवशेष किसान न जलाएं। सेटेलाइट से भी निरीक्षण किया जा रहा है। अवशेष को 25 किलोग्राम यूरिया खाद डालकर सड़ा दें। सेंटर आफ एक्सीलेंस प्रभारी दलगंजन सिंह ने कहा कि किसान आय को दुगनी करने के लिए परंपरागत खेती को छोड़े। किसान के नर्सरी तैयार करने पर कई बार 75 फीसदी तक पौध खराब हो जाती है, एक्सीलेंस में तय टंपरेचर में पौध उगाई जाती है। किसान यदि अपना बीज प्रदान करेंगे तो एक रुपया व एक्सीलेंस अपना बीज बोएगा तो किसानों को दो रुपए में पौध मिलेंगे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एसके सिंह, जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह परिहार, उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी, अधिशाषी अभियंता विद्युत शादाब अहमद, शिवआसरे पांडेय व किसान अरुण त्रिपाठी, अभिलाष यादव, उमेश चंद्र, महेंद्र सिंह कटियार, मान सिंह, मो.कलीम खां सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



छिबरामऊ के किसान देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जिला पूर्ति अधिकारी किसानों के फोन ही रिसीव नहीं करते हैं। गुगरापुर के किसान श्याम प्रताप सिंह भदौरिया ने ब्लाक मुख्यालय पर कृषि रक्षा इकाई खोलने की मांग उठाई। अनौगी भवानीपुर के किसान ने शिकायत रखी कि आधे गांव में तार हैं, जबकि आधे में तार नहीं होने से लोग अंधेरे में रह रहे हैं। हसेरन के किसान ने टेल तक पानी नहीं आने की समस्या रखी। तिर्वा के किसान ने तिर्वा-कन्नौज हाईवे पर डिवाइडर पर लगाए गए पौध के सूखने की बात कही। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रमुखता से इन समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।



कन्नौज। गोष्ठी के दौरान किसानों की शिकायतों के निस्तारण पर जल निगम, नलकूप के अधिशाषी अभियंता गैर हाजिर मिले। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया। निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी उनकी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।


-विकास भवन में कृषक गोष्ठी व कृषि निवेश मेले का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed