फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   215 sankramit mile, chaar kee maut, ab ektiv kes hue 1169, logon mein dahashat

215 संक्रमित मिले, चार की मौत, अब एक्टिव केस हुए 1169, लोगों में दहशत

Tue, 20 Apr 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
215 sankramit mile, chaar kee maut, ab ektiv kes hue 1169, logon mein dahashat
कन्नौज। जिले में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है। मंगलवार को जिले में 215 संक्रमित मिले। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 1169 पहुंच गई है। चार लोगों की मौत हुई है। इनमें तीन ने मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ दिया। एक मौत तालग्राम इलाके में हुई। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत चुनाव से फुर्सत के बाद गांव-गांव सैंपलिंग कराने का मन बनाया है। लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी रखने के साथ समय पर वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं उपचार के दौरान 20 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

रविवार को बंदी और सोमवार को मतदान की वजह से कोरोना की जांच कम हो पाई थी। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 215 लोगों में कोरोना संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी। यही हाल रहा तो जिले में पिछली बार की तरह फिर से कोविड अस्पताल बनाने पड़ेंगे। मंगलवार की रिपोर्ट में कन्नौज के सदलेपुरवा, मकरंदनगर, डिडोना, तालग्राम, छिबरामऊ, सरायमीरा, इब्राहीमनगर, कुंवरपुर लोधपुर, ग्रेसीगंज, सीएचसी छिबरामऊ, कुंवरपुर बनवारी, सौरिख, आवास विकास छिबरामऊ, अतिराजपुर, नाथ नगला, बाईपास, कांशीराम कालोनी, चौधरियान, कोलियान छिबरामऊ, सौ शय्या अस्पताल, सरायप्रयाग, सिंहपुर, ज्ञानोदय नगर, बहवलपुर, सुभाष नगर, चौराचांदपुर, नंगापुरवा, उदैतापुर, सीएचसी जलालाबाद, ऊंचा बिरतिया, दीदारगंज, हर्षवर्धन नगर आदि जगहों पर कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.कृष्ण स्वरूप का कहना है कि खुद से बचाव करना ही सशक्त उपाय है। स्वास्थ्य विभाग अपने तरीके से संक्रमितों की खोज कर उपचार मुहैया करा रहा ह्रै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed