{"_id":"6647c5e097ef90245204cae4","slug":"2100-water-bottles-are-sold-at-the-railway-station-in-a-week-kannauj-news-c-214-1-knj1003-113287-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एक सप्ताह में रेलवे स्टेशन पर बिक जाती हैं 2,100 पानी की बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एक सप्ताह में रेलवे स्टेशन पर बिक जाती हैं 2,100 पानी की बोतलें
विज्ञापन
कन्नौज। भीषण गर्मी में शीतल पेयजल की मांग बढ़ गई है। रेलवे स्टेशन पर रोजाना करीब 300 पानी की बोतलें बिक रही हैं। यहां पर यात्रियों के लिए वाटर वेंडिंग मशीन नहीं लगी है, जिस कारण यात्रियों की जेब ढीली हो रही है। आंकड़ों को देखा जाए तो एक सप्ताह में करीब 2,100 पानी की बोतलें स्टेशन पर बिक गईं।
रेलवे स्टेशन पर चार दुकानों पर पानी, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट, नमकीन आदि सामग्री बिकती हैं। इसके अलावा स्टेशन के बाहर तो कई दुकानें हैं, जहां पर यात्री पानी आदि सामग्री खरीद सकते हैं। भीषण गर्मी में सबसे अधिक बिक्री ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक की होती है। स्टेशन की एक दुकान पर रोजाना पांच से छह गत्ते पानी की बोतलों के बिक जाते हैं। प्रत्येक गत्ते में 12 पानी की बोतलें होती हैं। इसके अलावा बाहर की दुकानों और स्टेशन पर ट्रेन के बाहर वेंडर भी पानी व कोल्ड ड्रिंक की बिक्री करते हैं। यहां पर भी रोजाना करीब 100 बोतलें बिक जाती हैं।
रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक और दो पर एक-एक शीतल पेयजल की मशीन लगी हुई है, लेकिन वहां पर यात्रियों को बोतल नहीं मिल पाती है। बोतल के लिए मजबूरन यात्रियों को 20 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर अगर वाटर वेंडिंग मशीन लग जाए तो वहां पर यात्रियों को सस्ता पानी तो मिलेगा ही, साथ ही खाली बोतल भी यात्रियों को सस्ते दाम पर मिल जाएंगी। सस्ते दाम पर पानी और बोतल मिलने से यात्रियों की जेब पर बोझ भी कम पड़ेगा।