फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   " 2018 will be a Ram temple '

‘2018 तक बनेगा राम मंदिर’

Sat, 06 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 06 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
" 2018 will be a Ram temple '

हाल ही में अयोध्या में पत्थरों की आवक पर सूबे की

विज्ञापन
राजनीति में हलचल मची थी। अयोध्या के महंत मनोज दास ने स्पष्ट किया कि मंदिर के निर्माण के लिए कई केंद्रों पर पत्थरों की गढ़ाई का कार्य चल रहा है और 2018 तक हर हाल में राम मंदिर बनकर रहेगा।

नगर की गल्ला मंडी में आए अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत मनोज दास ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने को कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए प्रदेश सरकार को भी जमकर कोसा। गल्ला मंडी स्थित अंकित तिवारी के आवास पर महंत ने बातचीत करते हुए कहा कि भले ही लोग कहते हो कि भाजपा ने राम मंदिर के मुद्दे को लेकर केंद्र में सरकार बनाई है, पर ऐसा हरगिज नहीं है।

भाजपा के चुनाव एजेंडे में राम मंदिर नहीं शामिल था और न ही उस मुद्दे के आधार पर भाजपा की केंद्र में सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि भले ही एजेंडे में राम मंदिर न शामिल हो, पर इस सरकार में अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनकर तैयार होगा। बताया कि मंदिर निर्माण को अयोध्या के कई केंद्रों में पत्थरों की गढ़ाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

इसके साथ ही यह कार्य अन्य कई क्षेत्रों में भी किया जा रहा है। कहा कि अनुकूल वातावरण होते ही हरहाल में मंदिर का निर्माण कार्य 2018 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में आए दिन हो रही लूट, डकैती, चोरी, दुराचार, अपहरण, हत्या की घटनाओं पर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा।

कहा कि इस सरकार में प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में प्रदेश में भी पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष रामानंद वर्मा, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक आनंद गुप्ता, गौरव तिवारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed