{"_id":"58d01d274f1c1be5431a2b99","slug":"20-hours-to-the-city-then-18-hours-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को 20 तो देहात को 18 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को 20 तो देहात को 18 घंटे बिजली
अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
electricity
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार बदलते ही जिले का वीवीआईपी दर्जा खत्म हो गया है। अब जिले को 24 घंटे बिजली नहीं मिलेगी। शहरी क्षेत्रों में जहां 20 तो देहात क्षेत्र को 18 घंटे आपूर्ति दी जाएगी। ओवरलोडिंग होने पर अतिरिक्त कटौती भी की जा सकती है। सोमवार को शक्ति भवन लखनऊ से सरकार बदलने के बाद पहला आदेश बिजली आपूर्ति को लेकर जारी किया गया। नगर के 220 केवी उपकेंद्र में पनकी पावर कंट्रोल रूम से मैसेज आया। इसमें शहरी क्षेत्र को 20 घंटे और देहात क्षेत्र को 18 घंटे आपूर्ति देने का फरमान जारी किया गया।
जेई अनिल कुमार ने बताया कि नये आदेश के मुताबिक देहात क्षेत्र के 33 केवी फीडर गुरसहायगंज, सिकंदरपुर, बहवलपुर, सौरिख व तालग्राम फीडरों को 18 घंटे आपूर्ति दी जाएगी। इसमें रोजाना सुबह 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक कटौती होगी। इसके बाद शाम को छह बजे से रात्रि 10:30 बजे तक नियमित कटौती की जाएगी। शहरी क्षेत्र में छिबरामऊ क्षेत्र प्रथम फीडर पर सुबह पांच बजे से लेकर 7:30 बजे तक कटौती होगी। दोपहर में 1:30 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक कटौती की जाएगी।
शहर में चार घंटे तो देहात क्षेत्र में छह घंटे नियमित कटौती होगी। इसके अलावा छिबरामऊ द्वितीय फीडर पर 24 घंटे आपूर्ति दी जाएगी। इसमें नगला दिलू स्थित सौ शैय्या अस्पताल को लगातार आपूर्ति मिलेगी, जबकि उससे जुड़े देहात क्षेत्र के फीडरों को केवल 18 घंटे ही आपूर्ति दी जाएगी। मालूम हो कि 2012 में सपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज जिले को वीवीआईपी का दर्जा देते हुए 24 घंटे आपूर्ति के आदेश जारी किए थे। वर्ष 2016 में लोड अधिक बढ़ने पर 21 घंटे आपूर्ति कर दी गई थी।