फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   197 applied, 82 got the license

Kannauj News: 197 ने किया आवेदन, लाइसेंस मिला 82 को

Sun, 19 Oct 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
197 applied, 82 got the license
कन्नौज। जिले भर में दीपावली पर 200 पटाखे की अस्थायी दुकानें लगती है। इसमें 2.25 करोड़ रुपये की बिक्री का कारोबार होता है। सदर तहसील क्षेत्र से जुड़े 197 कारोबारियों ने शनिवार तक एसडीएम कार्यालय में आतिशबाजी बिक्री के लिए लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया है। देर रात तक 82 आवेदकों का लाइसेंस जारी किया गया है।
विज्ञापन

दीपावली पर पटाखे की दुकान लगाने वाले गोविंद ने बताया कि कुछ दिन पहले से लिए गए इस फैसले से पटाखा व्यापारियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। इस बार दो लाख रुपये के पटाखे मंगाए गए थे। अगर लाइसेंस नहीं बना तो कारोबारियों को नुकसान होगा। उधर, प्रशासन की ओर से अभी कुछ साफ नहीं किया गया है कि लाइसेंस बनेंगे या नहीं। सदर एसडीएम वैशाली ने बताया शासन की ओर से जो भी आदेश मिलेगा पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनमें से 82 को अस्थायी लाइसेंस दिए गए हैं।जिन आवेदकों के लाइसेंस नहीं बन पाए हैं, उनसे कागजात पूरे कराने के लिए कहा गया है। पटाखों की बिक्री तय स्थलों पर ही की जाएगी। आसपास बालू और पानी के इंतजाम करने होंगे। पटाखों की दुकान से 50 मीटर की दूरी पर वाहन खड़े किए जाएंगे। दुकानदारों को लाइसेंस की शर्तों का पालन करना होगा। उल्लंघन करने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्थानों पर बिकेंगे पटाखे

शहर में बोर्डिंग मैदान, दुर्गा कोल्ड गोवर्धनी तिराहा के पीछे, केके इंटर कालेज, रामलीला मैदान जलालपुर, गंगा रोड फतेहपुर जसोदा, बीडी तिवारी इंटर कालेज खेल मैदान में पटाखों की दुकानें लगाई जाएंगी।



बच्चों को न दें धमाके वाले पटाखे

सदर एसडीएम वैशाली ने बताया कि आतिशबाजी छुड़ाते समय बच्चों के साथ बड़े भी रहें। धमाके वाले पटाखे बच्चों नहीं चलाने दें। रोशनी करने वाली आतिशबाजी को भी कपड़ों से दूर रखें। इस दाैरान ढीले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। पानी और बालू की व्यवस्था पहले से रखें। ऐसे स्थान पर पटाखे नहीं चलाएं, जहां पर कोई ज्वलनशील पदार्थ रखा हो। अस्थायी दुकानों के मैदान पर राजस्व की टीमें लगाईं गईं हैं, जिसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed