{"_id":"5c17eecdbdec2256cf3e7c5d","slug":"191545072333-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने कन्नौज से मांगा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने कन्नौज से मांगा प्रत्याशी
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। शहर के मकरंदनगर स्थित जिला कार्यालय पर सोमवार को हुई बैठक में कांग्रेसियों के चेहरों पर तीन राज्यों में भाजपा को पछाड़ कर सरकार बनने का उत्साह साफ नजर आ रहा था। जिला इकाई से लेकर बूथ लेबल तक के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के माध्यम से एक पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज है। इसमें कन्नौज संसदीय क्षेत्र से 2019 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी उतारने की मांग की गई है। बैठक में पार्टी की जीत की खुशी में मिठाई भी बांटी गई।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि भाजपा की भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। जनता 2019 के चुनाव में भी भाजपा ऐसा ही सबक सिखाएगी। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी अपने अपने बूथ को मजबूत कर लें। जिन बूथ पर टीम नहीं बनीं है, वहां टीम जल्द बनाएं और मतदाताओं तक पार्टी की नीतियाें को पहुंचाएं। बैठक में जिला प्रवक्ता शमशाद खां, बजरंग सिंह चौहान, घन श्याम यादव, तारिक बशीर, इमरान खां, महेंश पांडे, अरविंद दुबे, अशोक कनौजिया, अविनाश दुबे, डा. हाशिम सिद्दीकी, रमेश सविता, सतेंद्र पटेल, फैसल खां, एहसान हुल हक, रामेश्वर दयाल, शमशाद अली, साबिर सिद्दीकी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कई चुनाव ने नहीं उतरा है कांग्रेस प्रत्याशी
कन्नौज संसदीय क्षेत्र को सपा का गढ़ माना जाता है। यहां से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद हैं। इसके पहले अखिलेश और मुलायम सिंह यादव सांसद रहे थे। पिछले कई चुनावों में कांग्रेस सपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रत्याशी नहीं उतारती रही है।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने कन्नौज से मांगा प्रत्याशी
जिलाध्यक्ष के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा पत्र
क्रासर
मकरंदनगर कार्यालय में हुई जिले भर के कार्यकर्ताओं की बैठक
जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने की चुनाव तैयारियों में जुटने की अपील
फोटो 17केएनजेपी 03- बैठक को संबोधित करते पार्टी जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा।