{"_id":"5ca24f25bdec2214530faa04","slug":"181554140965-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दो निरस्त दुकानों समेत पांच का हुआ आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दो निरस्त दुकानों समेत पांच का हुआ आवंटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। चार देसी, एक अंग्रेजी शराब दुकान को सबसे अधिक टेंडर डालने वालों को कलक्ट्रेट में आवंटन किया गया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पीसी लाल की अगुवाई में टेंडर खोले गए। इन दुकानों में निरस्त की गई तिर्वा व ठठिया की शराब दुकानें भी शामिल हैं।
आबकारी विभाग ने शराब की पांच दुकानों का सोमवार को आवंटन कर दिया। दोपहर के समय जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की देखरेख में जिला आबकारी अधिकारी कृष्ण मोहन गोस्वामी, निरीक्षक एमपी सिंह, अनुराग सिंह ने कलक्ट्रेट में टेंडर खोले। पांच शराब की दुकानों के लिए 17 टेंडर डाले गए थे। विभाग ने सबसे अधिक धनराशि के टेंडर के आधार पर दुकानों का आवंटन किया। इनमें देसी शराब की तिर्वा, ठठिया, अरूहो, प्रेमपुर बाजार के अलावा अंग्रेजी शराब की पट्टी दुकान का आवंटन किया गया। यह दुकानें दैनिक आधार पर 14 दिन के लिए आवंटित की गई हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि दुकानों को उठाने के लिए टेंडर पूर्व में डाले गए थे। सोमवार को कलक्ट्रेट में टेंडर खोलने की जानकारी दी गई थी।17 लोगों ने टेंडर डाले थे। पांच सबसे अधिक धनराशि के टेंडर डालने वालों को दुकानें दी गई हैं। अब बची हुई दुकानों के टेंडर मांगे गए हैं। इन सभी के टेंडर मिले तो दो दिन में यह दुकानें भी आवंटित कर दी जाएंगी।