फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   आईएएस में चयन होने पर बुशरा ने किया जिले का नाम रोशन

आईएएस में चयन होने पर बुशरा ने किया जिले का नाम रोशन

Sun, 07 Apr 2019 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
आईएएस में चयन होने पर बुशरा ने किया जिले का नाम रोशन
सौरिख (कन्नौज)। कस्बे के मोहल्ला सुभाषनगर में रहने वाली डॉ.बुशरा बानो ने आईएएस परीक्षा में 277 वीं रैंक पाकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


मोहल्ला सुभाषनगर निवासी मो.अरशद हुसैन व शमा बानो की बेटी डॉ.बुशरा बानो ने आईएएस परीक्षा में चयनित होकर परिवार के साथ जनपद का नाम रोशन किया है। उन्हें 277वीं रैंक मिली है। बुशरा बानो के एक बहन अजरा बानो व भाई अकबर हुसैन हैं। बुशरा ने प्राइमरी की शिक्षा नेहरू नर्सरी स्कूल से, जूनियर की शिक्षा सरस्वती मांटेसरी स्कूल व हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की पढ़ाई कस्बे के ऋषि भूमि इंटर कालेज से पूरी की। बीएससी देवांशु समाज कल्याण महाविद्यालय से करने के बाद एचआर फाइनेंस सहारा एंड मैनेजमेंट एकेडमी लखनऊ से एमबीए किया। अलीगढ़ यूनीवर्सिटी से पीएचडी की। अलीगढ़ निवासी असमार हुसैन से निकाह हुआ। बुशरा बानो ने दो साल की तैयारी में परीक्षा पास की है। उनकी इस सफलता से परिजनों में खुशी का माहौल है। सौरिख क्षेत्र में पहली बार किसी महिला का आईएएस परीक्षा में चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed