फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   दूसरे दिन भी रुकुम सिंह का दबदबा रहा कायम

दूसरे दिन भी रुकुम सिंह का दबदबा रहा कायम

Sat, 01 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी रुकुम सिंह का दबदबा रहा कायम

विज्ञापन
छिबरामऊ। नेहरू महाविद्यालय में खेली जा रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र रुकुम सिंह का दबदबा कायम रहा। चार स्पर्धाओं में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। गुरुवार को चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था।

रुकुम सिंह छात्रों की चक्का फेंक, हैमर थ्रो, ट्रिपल जंप और 400 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर रहे। चक्का फेंक में अब्दुल कलाम, 400 मीटर दौड़ में अमन दुबे, हैमर थ्रो में प्रशांत कुमार और ट्रिपल जंप में रविकांत चतुर्वेदी दूसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में कृष्ण कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। सुखराम दूसरे व प्रभात कुमार तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं की चक्का फेंक और ऊंची कूद स्पर्धा में बीए की श्रद्धा मिश्रा पहले और अंशिका दुबे दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ और हैमर थ्रो में अंशिका ने पहला इनाम जीता। पोलवाल्ट में नितिन शाक्य प्रथम और रविकांत चतुर्वेदी द्वितीय रहे।
विज्ञापन


क्रीड़ाध्यक्ष डॉ.आरएन राय, प्राचार्य डॉ.अजिता त्रिपाठी अवस्थी, डॉ.जयवीर सिंह, डॉ.बबिता यादव, डॉ.मनोज गर्ग, डॉ.उदयपाल सिंह, प्रो.प्रियंका, प्रो.सर्वेश, प्रो.धरमवीर, प्रो.मनीष, डॉ.आशीष कुमार गुप्ता, मो.साबिर, अमित शुक्ला, आशीर्वाद दुबे, गौरव मिश्रा, सत्यम गुप्ता, राजेश दिवाकर, रेनू पांडेय, योगेंद्रप्रताप सिंह व शांतनु शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रुकुम ने चार और स्वर्ण पदक जीते
चक्का फेंक, हैमर थ्रो, ट्रिपल जंप और 400 मीटर दौड़ में रहे अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 30सीएचबीपी54- पोलवाल्ट जंप लगाता खिलाड़ी।
फोटो 30सीएचबीपी55- ऊंची कूद लगाती छात्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed